फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trains canceled due to non-interlocking work

नान-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जम्मू आने वाली कई ट्रेनें रद्द

Mon, 15 Feb 2016 07:18 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
trains canceled due to non-interlocking work

जम्मू-पठानकोट के दोहरीकरण ट्रैक पर रेलवे की तरफ से 19 और 20 फरवरी को एक बार फिर से नान-इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते रेलवे की तरफ से पठानकोट-जम्मू-उधमपुर डीएमयू सहित कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ ट्रेनों को केवल पठानकोट तक ही चलाया जा रहा है। ये ट्रेनें जम्मू तक नहीं आएंगी।  बसंतर पुल तैयार होने के बाद रेलवे ने सांबा तक डबल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही को शुरू करना है।
विज्ञापन


फिलहाल जम्मू से विजयपुर तक डबल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही चल रही है, लेकिन अब रेलवे ने बसंतर से सांबा तक नान-इंटरलॉकिंग का काम पूरा इस डबल ट्रैक को सांबा तक शुरू करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

trains canceled due to non-interlocking work

इसके लिए 19 और 20 फरवरी को दो दिन नान-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा और इसी कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे दो दिन के लिए यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट से जम्मू, उधमपुर (74909) और उधमपुर से जम्मू, पठानकोट (74910) तक चलने वाली डीएमयू दो दिन के लिए रद्द रहेगी। पठानकोट से जम्मू (4991) और जम्मू से पठानकोट तक चलने वाली डीएमयू (4992) 19 और 20 फरवरी को रद्द रहेगी।

इसके अलावा दिल्ली आनंद विहार उधमपुर तत्काल फेयर स्पेशल (04401) और उधमपुर दिल्ली आनंद विहार (04402) 19 फरवरी को रद्द रहेंगी। अहमदाबाद जम्मू एक्सप्रेस (19223, 19224) 19 और 20 फरवरी को पठानकोट तक ही चलेगी और इसको रवाना भी पठानकोट से ही किया जाएगा।

इन ट्रेनों को पठानकोट से वापस भेजा जाएगा

trains canceled due to non-interlocking work

इसके अलावा पुरानी दिल्ली जम्मू मेल कटड़ा (14033, 14034) भी पठानकोट तक चलेगी और इसको वापस रवाना भी पठानकोट से किया जाएगा। जम्मू तवी भठिंडा एक्सप्रेस (19225, 19226) भी 19, 20 फरवरी को पठानकोट तक चलेगी और रवाना भी पठानकोट से ही होगी।

वाराणसी-जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237, 12238) भी पठानकोट तक ही पहुंचेगी और रवाना भी पठानकोट से किया जाएगा।

सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नान इंटर लाकिंग का काम 19 फरवरी को सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेगा, जबकि 20 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक चलेगा। इसके पूरा होने के बाद यात्रियों को सांबा तक दोहरीकरण का लाभ मिलने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed