फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   training workshop

Jammu News: पुलिस अधिकारियों ने सीखे ओपन सोर्स इंटेलिजेंस से डाटा लेने के गुर

विज्ञापन
training workshop
पुलिस अफसरों को अपराध और साइबर से जुड़े मामलों की जांच में मिलेगा सहयोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर में चली तीन दिवसीय ओपन सोर्स इंटेलिजेंस ट्रेनिंग संपन्न हो गई। इस ट्रेनिंग से पुलिस अफसरों को अपराध और साइबर से जुड़े मामलों की जांच में मदद मिलेगी।
हैदराबाद की पुलिस अकादमी के विशेषज्ञ जम्मू पुलिस को ट्रेनिंग देने के लिए पहुंचे थे। पुलिस अकादमी के निदेशक एवं एडीजीपी गरीब दास का कहना है कि ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी खास उद्देश्य को पूरा करने के लिए सार्वजनिक डेटा स्रोतों से जानकारी एकत्र की जाती है।
विज्ञापन

इसका उपयोग सुरक्षा खामियों को ट्रैक करने, ईमेल के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और बहुत कुछ करने के लिए किया जा सकता है। ट्रेनिंग में ओपन सोर्स डाटा से चीजों को सर्च करने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा सोशल मीडिया विश्लेषण, जियोलोकेशन ट्रैकिंग और डेटा माइनिंग से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी गरीब दास ने बताया कि ओपन-सोर्स डेटा अपराध का पता लगाने, साइबर जांच और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिकारियों से ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस का जिम्मेदारी से उपयोग करके डिजिटल युग में आगे रहने को कहा। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी से सिपाही रैंक के 50 से अधिक लोगों को इसकी ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed