{"_id":"6058925b8ebc3edbef0a8cbd","slug":"training-program-on-bamboo-production-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में बांस उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, जानिए इसका उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में बांस उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, जानिए इसका उद्देश्य
Mon, 22 Mar 2021 06:19 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में बांस उत्पादन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 मार्च से शुरू हो गया है। एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सहयोग से सेंटर फॉर स्टडी म्यूजियोलॉजी की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में बांस उत्पादन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह सभागार के शेख नूर-उद-दीन नूरानी म्यूजियम ऑफ हेरिटेज में लगातार सात दिन चलेगा। प्रशिक्षण के लिए कुल बीस सीटें हैं। अधिसूचना में बिना मास्क प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश वर्जित है। उम्मीदवारों को पानी की बोतल और भोजन साथ लेकर आना होगा। यह कार्यक्रम त्रिपुरा के बांस मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम पर आधारित है।
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में बांस के उद्योग को बढ़ावा देना है ताकि स्वरोजगार को बढ़ावा मिले। कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार बांस उद्योग को बढ़ावा दे रही है। सांबा, कठुआ और जम्मू जिले में बांस के खेती की कवायद जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन