फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   train running

वंदे भारत

विज्ञापन
train running
जम्मू। वैष्णो देवी के भक्तों के लिए रेलवे बोर्ड बड़ी सौगात देने जा रहा है। सोमवार को नई दिल्ली और कटड़ा के बीच ट्रेन टी-18 यानी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल होगा। ट्रायल में ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे कटड़ा के लिए रवाना होगी। 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने वाली टी-18 ट्रेन स्वदेश में निर्मित है।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत से नई दिल्ली से कटड़ा के बीच का यात्रा मात्र आठ घंटे में पूरी होगी। अभी तक अन्य ट्रेनों में यह सफर 10 से 12 घंटे लगते हैं। ट्रेन के ट्रायल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर पिछले दिनों उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर टीपी सिंह जम्मू-कटड़ा रेलवे स्टेशन के दौरे पर आए थे। ट्रेन टी-18 के सफल ट्रायल के बाद इस ट्रेन को नियमित चलाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान ट्रेन तीन स्टेशनों पर रुकेगी। उत्तर रेलवे की ओर से जारी ट्रायल शेड्यूल में ट्रेन सुबह छह बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 8:10 बजे अंबाला पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 8:12 बजे चल कर 09:19 बजे लुधियाना पहुंचेगी। यहां से 09:21 बजे चलेगी और दोपहर 12:38 पर जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 12:40 बजे कटड़ा के लिए रवाना ट्रेन दोपहर दो बजे वहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन तीन बजे कटड़ा से चलेगी और शाम 4:13 बजे जम्मू पहुंचेगी और यहां से 4:15 बजे रवाना हो कर शाम 7:32 बजे लुधियाना पहुंचेगी। लुधियाना से ट्रेन अगले दिन 23 जुलाई को सुबह 11: 00 बजे चल कर दोपहर 12:14 बजे अंबाला पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2:26 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed