फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   train news

Jammu News: आज से तीन महीने के लिए डीएमयू बंद

विज्ञापन
train news
उधमपुर। रेलवे मुख्यालय दिल्ली ने कोहरे के कारण उधमपुर पठानकोट की दोनों डीएमयू ट्रेनें एक दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक रद्द कर दी हैं। इसको लेकर शहरवासियों में काफी रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि डीएमयू के बंद होने से जहां रोजाना आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी, वहीं विद्यार्थी वर्ग, मुलाजिम व व्यापारी वर्ग को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनिवार से उधमपुर पठानकोट चलने वाली डीएमयू तीन महीने के लिए बंद हो गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थी राकेश कुमार का कहना था कि वह रोजाना सुबह डीएमयू से जम्मू पढ़ने के लिए जाते हैं लेकिन अब तीन महीने के लिए डीएमयू के बंद होने से उन्हें परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदेश कुमार का कहना था कि रेलवे विभाग की ओर से कोहरे का हवाला देकर डीएमयू को रद्द किया है। डीएमयू के बंद होने से उन्हें जहां एक तरफ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, वहीं उनकी जेब पर भी असर पड़ेगा।

अनिल बुच्चा का कहना था कि अगर बाकी ट्रेेनें कोहरे में चल सकती है तो फिर डीएमयू क्यों नहीं चल सकती है। व्यापार मंडल उधमपुर के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना था कि डीएमयू के बंद होने से हर वर्ग को नुकसान होगा।

कोहरे को देखते हुए फिलहाल तीन महीने के लिए डीएमयू का परिचालन बंद किया गया है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मनवाल में जम्मू मेल का और उधमपुर में मालवा का स्टापेज दिया गया है।
-सतिंदर सिंह, स्टेशन अधीक्षक जम्मू स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article