फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train and interstate bus service closed, the number of passengers increased by air in jammu-kashmir

जम्मू-कश्मीरः ट्रेन और अंतरराज्यीय बस सेवा बंद, हवाई मार्ग से बढ़ी यात्रियों की संख्या

Thu, 19 Nov 2020 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Train and interstate bus service closed, the number of passengers increased by air in jammu-kashmir
demo pic... - फोटो : amar ujala

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण रेल और कोरोना महामारी के कारण सड़क मार्ग से अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल नहीं हो पा रही है। इससे जम्मू-कश्मीर आने और यहां से बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। सड़क और रेल मार्ग से सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं मिलने से लोगों के पास एकमात्र विकिल्प हवाई मार्ग ही बचा है। 

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में बर्फबारी के बाद जम्मू एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। दिवाली के बाद से प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्री हवाई मार्ग से जम्मू पहुंच रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन के बाद शुरू हुई घरेलू विमान सेवा से जम्मू एयरपोर्ट पर हर महीने यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


महीना    यात्रियों की संख्या 
मई    4,178
जून    34,907
जुलाई    41,337
अगस्त    56,866
सितंबर    73,309
अक्तूबर    97,030 

गहराने लगा संकट
पार्सल और मालगाड़ियां बंद हैं, जिससे प्रदेश के व्यापारियों को सामान मंगवाने और भेजने में परेशानी हो रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग की सप्लाई और खाद की सप्लाई भी नहीं पहुंच पा रही। आगामी महीने से प्रदेश में गेहूं की फसल लगाई जाएगी, जिसमें खाद की जरूरत होगी, लेकिन सप्लाई बंद होने से किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ दिन पहले किसानों की सहमती से रेलवे ने पार्सल और मालगाड़ियां चलाई थीं, लेकिन बाद बाद में परिचालन को बंद कर दिया। अगर ज्यादा समय तक मालगाड़ियां बंद रहीं तो जरूरी सामान को लेकर दोबारा संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed