{"_id":"66591f3f46d0aabedf0c8588","slug":"train-accident-jammu-news-c-10-jam1008-370616-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू स्टेशन पर बड़ा हादसा बचा, पटरी\nसे उतरा उत्तर संपर्क क्रांति का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू स्टेशन पर बड़ा हादसा बचा, पटरी से उतरा उत्तर संपर्क क्रांति का इंजन
विज्ञापन
- यात्रियों में मची अफरा-तफरी, चार घंटे तक प्लेटफार्म-1 पर रुकी रही ट्रेन, सुबह 11 बजे कटड़ा के लिए रवाना की गई
- चार दिन पहले जम्मू-उधमपुर रेलवे ट्रैक के बीच संगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक डिब्बा हुआ था बेपटरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्रियों की सांसें अटक गईं जब दिल्ली-कटड़ा जा रही उत्तर संपर्क क्रांति के इंजन का एक पहिया पटरी से नीचे उतर गया। घटना वीरवार सुबह साढ़े सात बजे की थी। चार घंटे तक प्लेटफार्म-1 पर ट्रेन रुकी रही। सुबह 11 बजे इसे कटड़ा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान प्लेटफार्म-1 पर आने वाली सभी ट्रेनों को रोकना पड़ा।
उत्तर संपर्क क्रांति रात 8:50 बजे दिल्ली से कटड़ा के लिए रवाना हुई थी। सुबह साढ़े सात बजे जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर पहुंची। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन कटड़ा के लिए रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन जम्मू के इंजीनियरिंग विंग सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। इसके बाद मशीनों की मदद से ट्रेन के पहिए को पहले पटरी पर चढ़ाया गया और फिर रेल यार्ड में लेकर दूसरा इंजन जोड़ा गया। इंजन जोड़ने के बाद ट्रैक की जांच की गई। जरूरी मरम्मत के बाद सुबह 11 बजे उत्तर संपर्क क्रांति को कटड़ा के लिए रवाना किया गया। घटना का जायजा लेने डीटीएम जम्मू सहित अन्य रेल अधिकारी भी पहुंचे थे। बता दें की 26 मई रविवार को जम्मू- उधमपुर रेलवे ट्रैक के बीच संगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हुआ था।
-- -
किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इंजन का पहिया कैसे पटरी से उतर गया, इसकी जांच जारी है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
- प्रतीक श्रीवास्तव, डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन
-- -- -
जैसे ही ट्रेन चली तो जोर का झटका
लगा, यात्रियों की सांसें अटक गईं
दिल्ली से कटड़ा जा रहे योगेश, रितेश साहू और अन्य यात्रियों ने बताया कि जम्मू स्टेशन से ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी तो एक जोरदार झटका लगा। इससे सभी यात्रियों की सांसें अटक गईं। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब ट्रेन से नीचे उतरकर देखा तो पता चला की इंजन का पहिया बेपटरी हो गया है। उत्तर संपर्क क्रांति आठ बजे तक कटड़ा पहुंची जाती है, लेकिन इंजन का पहिया बेपटरी होने से ट्रेन करीब चार घंटे तक प्लेटफार्म नंबर एक पर ही खड़ी रही। गनीमत रही कि प्लेटफार्म पर ही ऐसा हादसा हुआ, तब ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, बीच रास्ते में होता तो काफी नुकसान हो जाता। दिल्ली के ही यात्री कुणाल ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन करीब पांच मिनट तक रुकी थी। इसके बाद जैसे ही कटड़ा के लिए चलने लगी तो अचानक से झटका लगा। नीचे उतरकर देखा तो पता चला की इंजन का पहिया उतर गया है। परिवार के साथ माता वैष्णो देवी जा रहा हूं। अच्छी बात यह हुई कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शिवम ने बताया कि ऐसा लगा कि ट्रेन का कोई डिब्बा पटरी से उतर गया है। फिर पता चला की इंजन का एक पहिया बेपटरी हुआ है। इस तरह की घटना से डर तो लगता है।