बिश्नाह। एआरटीओ मोहम्मद सलीम मन्हास ने मंगलवार को कस्बे में विशेष नाका लगाया। इस दौरान जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं थी, उनके चालान काटे। जिन वाहनों के दस्तावेज में कमी थी, उनके भी चालान काटे।
कस्बे के बाईपास मार्ग और फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट के सामने लगाए गए इस नाके में लोगों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए जागरूक किया गया। एआरटीओ ने कहा कि अधिकतर लोगों द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा ली गई है, परंतु अभी भी एक लाख से ज्यादा वाहन चालकों ने ऐसी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है। हम लगातार इस तरह के लोगों की जागरूकता के लिए जम्मू क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में नाके लगा कर जागरूक कर रहे हैं। जागरूकता के साथ-साथ जुर्माना वसूला जा रहा है।