फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic problem

Jammu News: अखनूर पुल पर यातायात जाम से वाहन चालक और यात्री परेशान

विज्ञापन
traffic problem
लोगों का आरोप, टूटी सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। चिनाब दरिया पर बने लोहे के पुल पर यातायात जाम से वाहन चालक व यात्री परेशान हो रहे हैं। पुराने लोहे के पुल पर एक समय एक ही तरफ गाड़ियों को जाने की अनुमति है, जिससे यहां पांच से 10 मिनट में दूसरे छोर के वाहनों को निकाला जा रहा है। कई बार आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस जाम की एक वजह पुल के पास टूटी सड़क भी है, जिसको लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग से लोग गुहार लगा चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। अखनूर पुलिस के अधिकारियों व एसडीएम द्वार भी बार-बार बोलने के बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत नहीं कर रहा है।
खस्ताहाल सड़क पर कई बार एंबुलेंस भी फंस चुकी है। इस समय शादियों का सीजन और झिड़ी मेला चल रहा है, जिससे सड़क पर गाड़ियों की संख्या अधिक रहती है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हो रहे हैं। पुल की दोनों तरफ तैनात पुलिस कर्मियों की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है जब तक पुल के दोनों ओर सेना तैनात थी, तब इस पुल पर यातायात सुचारू रहता था, लेकिन जबसे पुलिस के पास इसकी जिम्मेदारी है तो पुल पर यातायात जाम की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

-----

विभाग ने सड़क की मरम्मत का प्लान तैयार कर लिया है। अगले एक-दो दिन में रात के समय इसको ठीक कर दिया जाएगा। सड़क से पानी की निकासी की समस्या है, जिससे बार बार तारकोल उखड़ जाता है। उसको भी ठीक किया जाएगा। कुछ ही दिनों में सड़क ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed