फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic police is held mega bike rally on january 3

ट्रैफिक पुलिस की मेगा बाइक रैली 3 जनवरी को

Thu, 31 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 31 Dec 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
traffic police is held mega bike rally on january 3

ट्रैफिक पुलिस की ओर से युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए 3 जनवरी को जम्मू में मेगा बाइक रैली करवाई जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से हेलमेट के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन


बाइकर्स ब्रदर हूड मोटरसाइकिल क्लब के सहयोग से होने वाली इस रैली का आगाज जम्मू यूनिवर्सिटी से सुबह दस बजे किया जाएगा, जिसका समापन गुलशन ग्राउंड में होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आईजीपी ट्रैफिक विपुलाय कुमार बतौर मुख्यातिथि होंगे। रैली में बाइकर्स बिना हेलमेट के हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

पांच वर्ष के आंकड़ों को देखने के बाद पता चलता है कि सड़क हादसों में मरने वाले लोगों में 381 युवा बाइक पर सवार थे, जिन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट पहनने को लेकर की गई सख्ती में जुलाई 2015 से अब तक 72 हजार के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी कुमार के मुताबिक जम्मू ट्रैफिक पुलिस की ओर से करवाई जा रही मेगा बाइक रैली में 1 हजार बाइकर्स के हिस्सा लेने की उम्मीद है। रैली में शामिल होने वालों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। रैली में हिस्सा लेने के लिए युवा ट्रैफिक पुलिस विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed