{"_id":"6a21e96e8d19511efb0c62e1","slug":"traffic-police-challans-scooty-jammu-news-c-10-jmu1062-929955-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जांच के लिए रोकी स्कूटी तो निकल आए 140 चालान, आरसी भी थी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जांच के लिए रोकी स्कूटी तो निकल आए 140 चालान, आरसी भी थी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आमतौर पर वाहनों के गिने-चुने लंबित चालान मिलते हैं लेकिन जांच के दौरान स्कूटी का रिकॉर्ड देखकर ट्रैफिक पुलिस के होश उड़ गए। वीरवार दोपहर को सीईओ कार्यालय के पास लगाए गए नाके पर पुलिस ने जांच के लिए स्कूटी को रोका जिसके बाद नियमों के उल्लंघन की लंबी फेहरिस्त सामने आ गई।
जब स्कूटी (जेके 02सीटी- 0428) के दस्तावेज और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच की तो एक के बाद दर्जनों उल्लंघन सामने आते गए। बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट जंप करने सहित यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने के 140 से अधिक चालान लंबित मिले। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि स्कूटी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) पहले ही निलंबित की जा चुकी थी। इसके बावजूद वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पेंडिंग चालान से साफ है कि वाहन चालक द्वारा लगातार और जानबूझकर नियमों की अनदेखी की जा रही थी। सड़क सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर और लापरवाही का मामला है। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया।
विज्ञापन
मालिक का तर्क: नंबर अपडेट न होने से नहीं मिली जानकारी
स्कूटी मालिक जम्मू के नवनीत गुप्ता हैं। जब उनसे इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने दावा किया कि उन्हें स्कूटी के इतने चालान लंबित होने या आरसी निलंबित होने की जानकारी नहीं थी। इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि आरसी के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत था, वह दूसरा था। इसी वजह से उन्हें चालान से संबंधित कोई मैसेज या सूचना नहीं मिल सकी।
वाहन चालकों के लिए नसीहत
कार्रवाई को अंजाम देने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों को जागरूक किया। चालकों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर वाहनों का ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक करते रहें। इसके साथ ही हिदायत दी कि यदि आरसी के साथ मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो उसे तुरंत आरटीओ या एआरटीओ कार्यालय जाकर अपडेट करवाएं ताकि वाहनों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर मिलती रहे।