फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic plan changed in jammu city

सावधान: शहर के कई मार्गों पर एकतरफा है आवाजाही

विज्ञापन
traffic plan changed in jammu city
जम्मू। दरबार मूव को लेकर शहर सुरक्षा और सतर्कता को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही दरबार मूव से शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए वाहनों की आवाजाही के रूटों में भी बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के आधा दर्जन रूट एकतरफा कर दिए हैं। इसके अलावा आधा दर्जन रूट चिन्हित किए हैं, जिनका आवाजाही बढ़ने पर एकतरफा इस्तेमाल किया जाएगा। एसएसपी (ट्रैफिक) शिव कुमार शर्मा का कहना है कि दरबार मूव के साथ शहर में वाहनों की मूवमेंट बढ़ जाती है। खासकर वीआईपी कॉलोनी में वीआईपी मूवमेंट बढ़ती है। इन मूवमेंट की वजह से जाम न लगे और आम लोग परेशान न हो, इसलिए कुछ रूट पर वाहनों को एकतरफा किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परेड शालामार, अप्सरा रोड, विजिलेंस रोटरी से परेड, बख्शी नगर से मुट्ठी, बेस्ट प्राइस से बख्शी नगर और बेव माल बठिंडी मोड़ रूट को एकतरफा कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में आने वाले ट्रकों की आवाजाही भगवती नगर के चौथे पुल से होगी। पटोली, सरवाल, केनाल रोड और कुछ अन्य रूट को भी चिन्हित किया गया है, यदि जरूरत पड़ी तो इन रूट पर भी वाहनों की आवाजाही को एकतरफा किया जाएगा। अगले दो दिन में इन रूट पर यातायात एकतरफा होगा। कुछ ही दिन में दरबार मूव को लेकर कुछ और बदलाव किए जाएंगे। हालांकि यह निर्भर करेगा कि किस तरह का प्रेशर रहता है।
विज्ञापन

शहर में तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र, अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती
दरबार मूव को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजभवन, पुलिस मुख्यालय, सीएम निवास समेत अन्य विभागीय मुख्यालयों के बाहर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। रेजिडेंसी रोड, पंजतीर्थि रोड, गांधी नगर क्षेत्रों में भी पुलिस के अतिरिक्त नाके और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने कहा कि दरबार मूव को लेकर पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। कुछ कदम ऐसे उठाए हैं, जिससे सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। बहरहाल, इसको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस को आम लोगों के सहयोग की भी आवश्यकता है। इसलिए यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या चीज दिखे तो उसकी जानकारी तत्काल पास के पुलिस स्टेशन या फिर पुलिस कंट्रोल रूम में दें। प्रमुख चौक चौराहों, स्थलों और बाजारों में पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम की वाहनों सहित तैनाती की गई है। बॉर्डर प्वाइंट पर भी पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षा को पुख्ता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed