{"_id":"5d8bc8b28ebc3e93bd109465","slug":"traffic-jammu-city-news-jmu19393144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर व्हीकल पर वन टाइम टैक्स वापस लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर व्हीकल पर वन टाइम टैक्स वापस लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू (जेसीसीआई) ने सरकार से मोटर व्हीकल पर वन टाइम टैक्स वापस लेने की मांग की है। चैंबर के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्य सचिव को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। नवरात्र का सालभर लोग इंतजार करते हैं। इस शुभ मौके पर खासतौर पर वाहनों की खरीदारी होती है। त्योहारी सीजन को देखते हुए वन टाइम टैक्स कै फैसले को वापस लिया जाए।
यहां बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि नए वाहनों की खरीद पर वन टाइम टैक्स में चार सौ गुना तक वृद्धि से आटोमोबाइल कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। नए वाहनों की खरीद नहीं हो रही। त्योहार भी करीब हैं, जिससे लोग नए वाहनों की खरीद के लिए असमंजस में हैं। सरकार वन टाइम टैक्स वापस लेकर राज्य की अर्थ व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद है। इससे विद्यार्थी वर्ग के साथ कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापार प्रभावित है। सरकार को शांति वाले इलाकों में इंटरनेट सेवा बहाल कर देना चाहिए। उन्होंने किश्तवाड़ में हिजबुल के नेटवर्क के भंडाफोड़ करने पर सलाहकार विजय कुमार, मुख्य सचिव, डीजीपी, आईजीपी जम्मू, अधिकारियों, जवानों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की है। नवंबर 2018 से किश्तवाड़ में आतंकी गतिविधियों से दहशत का माहौल था। उन्होंने कहा कि आतंकियों को समर्थन करने वाले राजनीतिक और गैरराजनीतिक ताकतों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर चैंबर के पदाधिकारियों में राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, गौरव गुप्ता मौजूद रहे।