फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Traffic Jam in poni

Jammu News: पौनी बाजार में आए दिन बन रही जाम की स्थिति

Sun, 25 May 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 25 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in poni
पौनी बाजार में लगा वाहनों का जाम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। कस्बे में कहीं भी बस स्टैंड नहीं है। इस कारण कुछ लोग अवैध तरीके से बाजार में ही अपने वाहन पार्क कर खरीदारी करने दुकानों पर चले जाते हैं। ऐसे वाहन हटने तक कई बार बहुत लंबा लंबा जाम लग जाता है। कस्बे के मुख्य बाजार में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्री शिवखोड़ी धाम तक आने-जाने के लिए पौनी का मुख्य बाजार का रास्ता ही एकमात्र विकल्प है। वहां यात्री वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। कई श्रद्धालु चाह कर भी वाहन से उतर कर कोई वस्तु खरीदने से वंचित रहते हैं। वहां यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस, प्रशासन की ओर से आए दिन सभी को अपने वाहन अकारण और ज्यादा देर तक बाजार में खड़े न रखने की अपील करते हैं। इसके बावजूद वहां हो रही अवैध पार्किंग से रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed