{"_id":"5fece75c8ebc3e08c168ebf2","slug":"traffic-challan-jammu-city-news-jmu225865823","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू शहर में इस साल 7.27 करोड़ के ट्रैफिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू शहर में इस साल 7.27 करोड़ के ट्रैफिक चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंदिराें के शहर जम्मू में यातायात नियमों के पालन की तस्वीर ज्यादा अच्छी नहीं है। वर्ष 2020 के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने 7.27 करोड़ रुपये के चालान किए हैं। साढ़े 9 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान हुआ। इससे वसूली गई चालान राशि 7 करोड़ 27 लाख 90 हजार 200 रुपये प्रदेश सरकार के खाते में जमा कराए गए। एसएसपी ट्रैफिक जम्मू सिटी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू शहर में जनवरी से दिसंबर 2020 तक कुल 95182 चालान किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले दस्तावेज के बिना वाहन चलाने के दर्ज हुए। इस श्रेणी के उल्लंघन पर कुल 912 चालान किए गए। इसी तरह से बिना टोकन टैक्स अदा किए वाहन चलाने के मामले में 348 चालान किए गए। तीसरे सबसे ज्यादा चालान बिना मीटर के ऑटो चलाने के किए गए। ऐसे मामलों की संख्या 322 रही। इसी तरह से ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने पर 182, बिना फर्स्ट एड इंतजामों के वाहन चलाने के लिए 121, बिना कंडक्टर लाइसेंस से जुड़े मामलों में 113 चालान किए गए।
--
जम्मू शहर में यातायात प्रबंधन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाता है। इसके बावजूद शहर में इस साल भी बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं। कुल 7.27 करोड़ रुपये की चालान राशि सरकारी कोष में जमा करवाई गई है। विभाग का मकसद यातायात सुरक्षा है, जिसके लिए जागरूकता और चालान दोनों अभियान जारी हैं।
- शिवकुमार शर्मा, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू
विज्ञापन
--
जम्मू शहर में यातायात प्रबंधन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाता है। इसके बावजूद शहर में इस साल भी बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं। कुल 7.27 करोड़ रुपये की चालान राशि सरकारी कोष में जमा करवाई गई है। विभाग का मकसद यातायात सुरक्षा है, जिसके लिए जागरूकता और चालान दोनों अभियान जारी हैं।
विज्ञापन
- शिवकुमार शर्मा, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू