फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trade Stalled due to flood in kashmir

बाढ़ से कारोबार ठप, व्यापारियों को भारी नुकसान

Tue, 16 Sep 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 16 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
trade Stalled due to flood in kashmir

रियासत की सबसे बड़ी मंडी वेयर हाउस में दालों का होलसेल कारोबार करने वाला एक व्यापारी जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से काफी परेशान है। व्यापारी का कहना है कि कारोबार ठप होने की उन्हें चिंता नहीं है, बल्कि कश्मीर घाटी में बाढ़ के कारण पेमेंट फंसने से वह पसोपेश में है।

विज्ञापन


अगले दो-तीन माह तक कश्मीर के व्यापारियों से बकाया राशि मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही, जबकि बड़ी मंडियों के व्यापारियों के साथ उनका पेमेंट सर्किल गड़बड़ा गया है। अब कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों से पेमेंट आए या नहीं, लेकिन उन्हें तो अपने व्यापारियों को भुगतान करना है। यही हाल, मंडी के लगभग साढ़े चार सौ होलसेल व्यापारियों का है, जिनका कश्मीर घाटी के अलावा जम्मू संभाग के बाढ़ग्रस्त इलाकों में भारी राशि फंसी है।
विज्ञापन


वेयर हाउस मंडी के व्यापारी कीर्ति गुप्ता कहते हैं कि व्यापारियों के लिए सबसे चिंता की बात पेमेंट पर लगने वाला ब्याज है। भले वह मंडी के आढ़ती का हो या फिर बैंक का। पेमेंट में देर होती है तो ब्याज भरना होगा। व्यापारी अब किसी तरह बकाया पेमेंट के भुगतान का इंतजाम करने में जुटा हुआ है, ताकि आढ़ती या बैंक के ब्याज से बचा जा सके। इसके लिए वह कर्ज तक लेने में गुरेज नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर कश्मीर घाटी में जो हालात हैं, उससे अगले दो माह तक कश्मीर के साथ कारोबार सामान्य नहीं हो सकता। क्योंकि वहां के दुकानदारों और व्यापारियों का भी बाढ़ में सबकुछ बर्बाद हो चुका है। सरकार को उन व्यापारियों को फिर से खड़ा करने के प्रयास भी करने चाहिए। पिछले 13 दिनों से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे अभी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में कारोबार शुरू होना तो दूर, घाटी के व्यापारियों से संपर्क तक टूटा हुआ है।


होलसेल मंडियों में जहां तक कारोबार की बात है, वह 60-70 फीसदी तक गिर चुका है। यही हाल आटा, तेल व अन्य खाद्य पदार्थों के सामानों के उत्पादन से जुड़ी इंडस्ट्रीज का है। कई कंपनियों ने अपना उत्पादन कम कर दिया है। क्योंकि सामान्य दिनों की तरह माल सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा पूंजी का संकट अलग से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed