{"_id":"62209c1404dead72250f39f6","slug":"tractor-trolley-hit-car-two-including-police-constable-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, पुलिस कांस्टेबल समेत दो की मौत, सिद्धड़ा के पास हुई दुर्घटना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, पुलिस कांस्टेबल समेत दो की मौत, सिद्धड़ा के पास हुई दुर्घटना
Thu, 03 Mar 2022 04:14 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 04:14 PM IST
सार
जम्मू के न्यू प्लाट के रहने वाले तरुण बाली और अमन देव अपने एक अन्य दोस्त कुणाल शर्मा के साथ कार से नगरोटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग सिद्धड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार को सामने से टक्कर मारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग कुंजवानी नगरोटा बाईपास पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। तीनों एक कार में जा रहे थे। तभी सिद्धड़ा के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को सामने से टक्कर मार दी। इससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चालक सीट और पास की सीट पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई और पीछे बैठा घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है और चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू के न्यू प्लाट के रहने वाले तरुण बाली और अमन देव अपने एक अन्य दोस्त कुणाल शर्मा के साथ कार नंबर जेके02सीक्यू 8145 नरवाल से नगरोटा की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग सिद्धड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली नंबर जेके02सीयू 1807 ने कार को सामने से टक्कर मारी।
विज्ञापन
कार की पहली दो सीट पर बैठे तरुण और अमन बुरी तरह से इसमें फंस गए, जबकि कुणाल पिछली सीट पर फंस गया। हादसा होते ही स्थानीय लोग जमा हो गए और भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया।
सूचना पाकर सिद्धड़ा पुलिस नाके के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को कार से बाहर निकालकर मेडिकल कालेज अस्पताल जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने अमनदीप और तरुण को जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।