फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   toursim

अब जल्द मिलेगा दो दिन जम्मू दर्शन का मौका

विज्ञापन
toursim
जम्मू। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन जम्मू दर्शन नामक नई पहल शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके तहत सैलानी दो दिन में जम्मू के एतिहासिक पर्यटन स्थलों को निहार सकते हैं। कारपोरेशन की ओर से परिवहन व टूरिस्ट गाइड की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जम्मू संभाग में बार्डर पोस्ट सुचेतगढ़ में बीटिंग द रिट्रीट, जम्मू रोपवे, बाहु फोर्ट और महामाया आदि स्थानीय पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। कारपोरेशन की अधिकारी इशु मेहता के अनुसार सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार से कवायद शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत टूरिस्ट रिस्पेशन सेंटर से जेकेटीडीसी की गाड़ी जम्मू दर्शन पर पर्यटकों को लेकर जाएगी। टूरिस्ट गाइड के साथ प्वाइंट टू प्वाइंट परिवहन की सुविधा मिलने से पर्यटन स्थलों के इतिहास से लेकर अन्य जानकारिया भी उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 499 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

बंगाल पर्यटन महोत्सव में लिया हिस्सा
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद के तहत पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तीन दिवसीय बंगाल महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान पर्यटन विभाग की तरफ से कोलकात्ता के परीनसेप घाट पर जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए प्रमोशनल गतिविधि का आयोजन भी किया गया। महोत्सव में प्रदेश के पर्यटन विभाग के उप निदेशक मलिक वसीम, जेकेटीडीसी के डीजीएम अश्विनी गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed