फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   toursim

जम्मू संभाग में आईकोनिक वीक में 23 से बिखरेगी संस्कृति की छटा

विज्ञापन
toursim
जम्मू। आइकोनिक वीक में जम्मू संभाग की संस्कृति के साथ एडवेंचर देखने को मिलेगा। इसके अलावा योग और दूसरे संसाधनों के माध्यम से तंदुरुस्ती के गुर सिखाए जाएंगे। उत्सव के तहत पर्यटन निदेशालय संभाग के विभिन्न जिलों में 23 से 29 अक्तूबर के बीच 24 कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जिला प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

निदेशालय के शेड्यूल के मुताबिक 23 अक्तूबर को कला केंद्र जम्मू से जनरल जोरावर सिंह सभागार तक पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन जनरल जोरावर सिंह सभागार में सांस्कृतिक उत्सव और आर्ट गैलरी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिया पोता घाट अखनूर में करवाचौथ उत्सव होगा। अमर महल जम्मू में संतूर वादन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

24, 25 और 26 अक्तूबर
को यहां होंगे कार्यक्रम
24 अक्तूबर को राजोरी/पुंछ में हिमालयन बाइक रैली के अलावा गुलशन ग्राउंड जम्मू में संस्कृति संध्या का आयोजन किया जाएगा। 25 अक्तूबर को रियासी में फैम टूर, कटड़ा में भजन संध्या, महामाया मंदिर जम्मू, चीची माता मंदिर सांबा, सुकराला माता और कोल कंडोली नगरोटा में मां का जागरण करवाया जाएगा। 26 अक्तूबर को रंजीत सागर झील, बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, सुरुईंसर/मानसर में वॉल क्लाइंबिंग बोटिंग, यूथ फेस्टिवल, अभिनव थियेटर जम्मू में शाम-ए-गजल कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 को बाग-ए बाहु में लेजर लाइट शो
और पटनीटॉप में बॉलीवुड नाइट 28 को
27 अक्तूबर को किश्तवाड़ में सैफरन पल्किंग उत्सव और इवनिंग मैराथन के अलावा जम्मू में हेरिटेज टूरिज्म और केबल कार सवारी का आयोजन किया जाएगा। बाग-ए-बाहु में लेजर लाइट शो का आयोजन होगा। 28 अक्तूबर को पटनीटॉप में योग/स्प्रिचुअल एंड वेलनेस डिसकोर्स, क्षेत्रीय साहित्य उत्सव का आयोजन होगा। इसके साथ पटनीटॉप में बॉलीवुड नाइट और बलिदान स्तंभ जम्मू पर बैंड डिस्पले कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन 29 अक्तूबर को मुबारक मंडी में डोगरा आर्ट म्यूजियम प्रदर्शनी, महाराजा हरि सिंह पार्क में स्थानीय व्यंजन उत्सव और भद्रवाह में म्यूजिकल कॉर्निवल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed