{"_id":"fa5abc3de0b26542685426d78c95e35c","slug":"tourists-will-enjoy-border-safari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बॉर्डर सफारी का लुत्फ उठाएंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बॉर्डर सफारी का लुत्फ उठाएंगे सैलानी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 07 Apr 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बॉर्डर फेस्टिवल के माध्यम से की जा रही पहल को रोमांचक बनाने की तैयारी की जा रही है। दो दिवसीय फेस्टिवल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के साथ ही कुछ ऐसी व्यवस्थाएं भी दी जाएंगी, जो इससे पूर्व पहले कभी नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन
बॉर्डर फेस्टिवल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले जैसी रौनक के अलावा बॉर्डर सफारी और बॉर्डर होम स्टे के विकल्प रोचक और रोमांचकारी होने जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने बॉर्डर सफारी के लिए वाहनों को विशेष रूप से तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें ओपन जीप को बैनर सहित अन्य सजावट के साथ आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बाकायदा एडवांस बुकिंग के माध्यम से सफारी और बॉर्डर होम स्टे की सेवाएं ली जा सकेंगी। बॉर्डर फेस्टिवल की तैयारी में जुटे प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सफारी के लिए विशेष वाहन तैयार किए जा रहे हैं। यह सेवा रोमांच से परिपूर्ण होगी। सेवा के लिए बुकिंग करवाने वाले सैलानियों को भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, सरहद से सटे ग्रामीण इलाकों के जीवन से रू-ब-रू होने का भी मौका दिया जाएगा। इसी तरह से बॉर्डर होम स्टे की सुविधा भी एडवेंचर के शौकीनों के लिए विशेष प्रावधान है जिसके लिए तैयारियां अभी से सुनिश्चित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय बॉर्डर फेस्टिवल को नौ अप्रैल से शुरू किया जाएगा।