फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourists to be allowed in jammu kashmir from 10th october, Governor Malik revoked restrictions order

कश्मीर में हटेगी सैलानियों पर लगी पाबंदियां, 10 अक्टूबर से आप जा सकेंगे घाटी घूमने

Tue, 08 Oct 2019 01:42 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 08 Oct 2019 01:42 AM IST
सार

  • सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद राज्यपाल के निर्देश पर दो अगस्त की एडवाइजरी वापस 
  • नई व्यवस्था 10 से होगी प्रभावी, हालात में सुधार के मद्देनजर लिया गया फैसला 
  • आतंकी हमले की आशंका में अनुच्छेद 370 हटाने से पहले जारी हुई थी एडवाइजरी

विज्ञापन
tourists to be allowed in jammu kashmir from 10th october, Governor Malik revoked restrictions order
श्रीनगर में डल झील का आनंद लेते विदेशी पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर के हालात में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने से पहले पर्यटकों को कश्मीर घाटी छोड़ने की एडवाइजरी वापस ले ली है। नई व्यवस्था 10 अक्तूबर से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को राज्य के हालात तथा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के दौरान एडवाइजरी वापस लेने की हिदायत दी। दो अगस्त को राज्य के गृह विभाग की ओर से बड़े आतंकी हमले की आशंका पर एडवाइजरी जारी कर पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को तत्काल घाटी से लौटने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


राजभवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले छह सप्ताह में घाटी के ज्यादातर इलाकों से पाबंदियां हटा ली गई हैं। राज्यपाल ने घाटी के हालात को सामान्य बनाने पर जोर दिया। बैठक में यह भी बताया गया कि हायर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई हैं। टीआरसी में 25 अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। प्रत्येक जिले में लोगों की सुविधा के लिए 25 इंटरनेट कियोस्क स्थापित किए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बीडीसी चुनाव के बारे में बताया गया कि इसको लेकर उत्साह है। सभी एआरओ को मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। जेल में बंद नेताओं से मिलने के लिए पार्टियों को अनुमति दी गई है। बैठक में सलाहकारों के अलावा मुख्य सचिव भी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि पांच अगस्त से राज्यपाल रोजाना शाम छह से आठ बजे तक दो घंटे राज्य के हालात तथा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हैं।

फैसले से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार के इस फैसले से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। घाटी के हालात के मद्देनजर घरेलू पर्यटकों ने कश्मीर का रुख करना लगभग बंद कर दिया है। पिछले दिनों कुछ विदेशी पर्यटक डल झील पहुंचे थे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद विदेशी तथा घरेलू पर्यटकों की ओर से लद्दाख को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 
 

सेब की बिक्री दर में होगा बदलाव

बैठक में बताया गया कि सवा तीन करोड़ की लागत से 850 टन सेब की खरीद हो चुकी है। सेब की बिक्री दर में कुछ परिवर्तन किया जाएगा। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। 
 

कश्मीर घाटी में पर्यटक

साल

पर्यटकों की संख्या

2012

13.08 लाख

2013

11.71 लाख

2014

11.67 लाख

2015

9.27 लाख

2016

12.12 लाख

2017

11 लाख

2018

8.5 लाख

2019

3.70 लाख (जून तक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed