{"_id":"67fd6995ebf2f3622e0070c0","slug":"tourist-reached-at-snawar-valley-reasi-news-c-202-1-sjam1013-122304-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सनासर की वादियों में ट्यूलिप की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सनासर की वादियों में ट्यूलिप की बहार
विज्ञापन
सनासर में ट्यूलिप गार्डन देखने के लिए पहुंचे सैलानी।
-लगभग डेढ़ लाख फूल लगाए गए हैं, हर रोज एक हजार से ज्यादा सैलानी देखने पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा जिला रामबन में पड़ते सनासर में ट्यूलिप फूलों की बहार आ गई है। इसका आनंद लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। सनासर की वादियां ट्यूलिप फूलों से महक उठी हैं।
पिछले कुछ दिनों से सनासर में ट्यूलिप फूल खिल चुके हैं जिन्हें देखने के लिए हर रोज भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सनासर में करीब डेढ़ लाख के करीब ट्यूलिप फूल लगाए गए हैं। रोजाना 25 अलग-अलग फूलों की महक का आनंद लेने के लिए लगभग एक हजार सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। वहीं, वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हो जाता है जो बढ़कर दो हजार से अधिक हो जाती है।
फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारी अर्जुन सिंह परिहार ने बताया कि सनासर में ट्यूलिप बल्ब खिल गए हैं। इन्हें देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी आ रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक ट्यूलिप बल्ब खिले रहेंगे।