फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourist rached kashmir to enjoy in summer

जन्नत में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Tue, 02 Jun 2015 11:29 AM IST
अजय मीनिया/अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Jun 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
tourist rached kashmir to enjoy in summer

कश्मीर की वादियों में फिजां बेहद खुशगवार है। बुरी तरह से झुलस रहे देश के कोने-कोने से ही नहीं विदेशों से भी सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। अरसे बाद जन्नत में पर्यटकों का सूखा खत्म हो गया है। चार महीने से पर्यटकों की राह देखने वाले पर्यटन उद्योग का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ है। होटलों में हाउस फुल सुनने को मिल रहा है। ज्यादातर इलाकों में जब पारा 40 के पार हो तब कश्मीर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्शियस के आसपास है।

विज्ञापन


उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की तुलना में भी कश्मीर का तापमान कम है। इसी वजह से पर्यटकों का रुख घाटी की ओर बढ़ा है। कश्मीर में आई बाढ़ के बाद पर्यटकों ने अप्रैल और मई महीने के मध्य तक की बुकिंग कैंसल करवा ली। लेकिन 15 मई के बाद से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया। इस नजारे से स्थानीय वाशिंदों के चेहरों पर चमक लौट आई है।
विज्ञापन


मई में आए 67 हजार पर्यटक
कश्मीर पर्यटन विभाग के उप निदेशक, मोहम्मद जहूर ने बताया कि मई में कश्मीर घाटी में 67 हजार पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें 11 हजार विदेशी पर्यटक हैं। पहले चार महीने में कश्मीर में 4200 पर्यटक पहुंचे। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या एक हजार के करीब थी। अगले चार महीने में 6 लाख से ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों की स्थिति
कश्मीर में श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग और अन्य पर्यटन स्थलों में स्थित होटलों में धड़ाधड़ बुकिंग हो रही है। अच्छे होटलों में शुमार ज्यादातर होटलों में 15 जून तक जगह नहीं है। 15 जून तक कश्मीर के 600 होटल बुक हो चुके हैं। कश्मीर होटल फेडरेशन के प्रधान फैज बक्शी का कहना है कि 15 मई तक होटलों में पर्यटकों का सूखा रहा।

हाउस बोट में भी बुकिंग बढ़ी
श्रीनगर हाउस बोट आनर्स एसोसिएशन के अनुसार श्रीनगर में 1084 हाउस बोट हैं। इनमें से 965 पंजीकृत हैं। डल लेक में 650 हाउस बोट हैं। इस समय हाउस बोटों में रोजाना एक हजार से ज्यादा पर्यटक रुक रहे हैं। एसोसिएशन के प्रधान मोहम्मद यूसुफ छापरी का कहना है कि 15 मई तक हाउस बोट में बुकिंग लगभग शून्य थी। अब बुकिंग 30 फीसदी हो गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा। अमरनाथ यात्रा की बुकिंग भी बढ़ेगी।

जम्मू में भी पर्यटकों की बहार
पिछले वर्ष की तुलना में जम्मू संभाग में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2014 में पहले चार महीने में 27 लाख पर्यटक जम्मू के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा 15 लाख मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। बाकी के पर्यटक पत्नीटॉप, शिवखोड़ी, शहादरा शरीफ एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। इस वर्ष पहले चार महीने में 30 लाख पर्यटक जम्मू पहुंचे। इनमें 18 लाख वैष्णो देवी और 12 लाख अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। मई के महीने में संभाग में करीब 5 लाख पर्यटक पहुंचे हैं।


कामयाब हुई मुफ्ती की मुहिम
हाल ही में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पर्यटन विभाग की ओर से मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, का टूर किया और बालीवुड की नामी हस्तियों से मुलाकात की। मुफ्ती ने इस बात पर जोर दिया कि बाढ़ से कश्मीर उबर चुका है। पर्यटन ढांचा मजबूत हो गया है। इसलिए अब बॉलीवुड को कश्मीर आना चाहिए। पर्यटन विभाग ने दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में रोड शो कर पर्यटकों को घाटी आने का न्यौता दिया। इसके बाद से पर्यटकों का कश्मीर की ओर रुख बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed