फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism

मौसम बदलने के साथ ही मानसर में बढ़ने लगी पर्यटकों की भीड़

विज्ञापन
tourism
सांबा पर्यटकों से गुलजार मानसर झील - फोटो : SAMBA
सांबा। मौसम बदलने के साथ ही जिले के पर्यटक स्थल मानसर में पर्यटकों में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को मौसम के बदलने व रविवार की छुट्टी होने पर मानसर झील को देखने काफी पर्यटक पहुंचे। झील की परिक्रमा करने के लिए भी पर्यटकों में उत्साह रहा।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के पर्यटक स्थल मानसर में पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। स्थानीय निवासी किरपाल सिंह, विनोद व राकेश के अनुसार यदि जम्मू-कश्मीर शासन मानसर के विकास के लिए उचित कदम उठाए तो मानसर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों के रोजगार में बढ़ोतरी होगी। वहीं सांबा से मानसर तक मार्ग के किनारों पर दुकानदारों के रोजगार बढे़ंगे। उन्होंने कहा कि झील में नौकाएं भी हैं, जिनसे उन लोगों का भी अच्छा रोजगार चलेगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के बढ़ने से स्थानीय क्षेत्र में रोजगार के अधिक साधन उपलब्ध होंगे। वहीं पटनीटॉप व कश्मीर जाने के लिए भी सांबा-मानसर मार्ग छोटा व सुगम है। दूसरे राज्यों के पर्यटक इसी मार्ग से जाते हैं, जिससे मानसर में पर्यटन के अच्छे अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed