फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism

सुचेतगढ़ में हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद का आउटलेट खुलेगा

विज्ञापन
tourism
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने बॉर्डर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुचेतगढ़ में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वहां स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के लिए जल्द एक आउटलेट खोला जाएगा। इसके साथ सजावटी रोशनी और सजावटी पौधों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सलाहकार ने विभागीय अधिकारियों के साथ सुचेतगढ़ का दौरा कर पर्यटन सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुचेतगढ़ में पर्यटकों को खींचने के लिए अपार संभावनाएं हैं। हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग का आउटलेट स्थानीय शिल्प के लिए प्रचार के रूप में काम करने के साथ प्रदेश में वाणिज्यिक और सामाजिक विकास होगा। सलाहकार ने कहा कि पर्यटकों की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सीमा चौकी के लिए संपर्क मार्ग तैयार किया जाए। जल निकायों का भी विकास किया जाए। निदेशक पर्यटन विभाग जम्मू राज कुमार कटोच ने बताया कि सुचेतगढ़ सीमा पर्यटन के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अन्य पर काम अंतिम चरण में है। पूर्ण किए गए कार्यों में मल्टीपर्पज हाल में स्मृति चिन्ह, कैफेटेरिया, सुरक्षा कैबिन, चेंजिंग रूम, शौचालय शामिल हैं। जो कार्य पूरे होने के विभिन्न चरणों में हैं उनमें वर्षा जल संचयन, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, पर्यावरण सूचना संकेत, आंतरिक मार्ग, भूनिर्माण, सौर सिंचाई शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बॉर्डर पोस्ट पर पिछले साल 86000 लोग पहुंचे जबकि इस साल 35000 यात्री आए।
विज्ञापन

जम्मू में तीन दिवसीय गंडोला फेस्टिवल आज से
जम्मू। पर्यटन विभाग की ओर से नए साल पर जम्मू रोपवे सेक्शन 2 बाहु-महामाया रोपवे पर तीन दिवसीय गंडोला फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस रोपवे पर पहली बार ऐसा कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसमें फूड स्टाल लगाने के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रोपवे की सवारी करने के साथ फेस्टिवल का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। पहले दिन यह कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू होगा। नए साल के शुरू में ही सेक्शन 1 पीरखो-महामाया रोपवे को भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नए साल में पर्यटकों को आकर्षित करने में जम्मू रोपवे अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed