फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tough fight between pg and science college in badminton

बैडमिंटन में पीजी-साइंस कालेज आमने सामने

Sat, 04 Oct 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Oct 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
tough fight between pg and science college in badminton

जिम्नेजियम हाल विवि जम्मू में चल रही अंतर कालेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेजबान पीजी विभाग, जीजीएम साइंस कालेज, गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ और एमएएम कालेज ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा मुकाबलों में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से शनिवार को करवाए गए महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में पीजी विभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गवर्नमेंट महिला कालेज गांधीनगर को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सिंगल में प्रभजोत कौर ने सुविधा खजूरिया को 21-12, 21-10 और डब्ल्स में प्रभजोत कौर और आकांक्षा रैणा ने सुविधा और प्रतिभा को 21-5, 21-10 से मात दी।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल भी एकतरफा रहा और इसमें जीजीएम साइंस कालेज ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज बिलावर को 2-0 से शिकस्त दी। सिंगल में दीक्षा ने पूजा शर्मा को 21-10, 21-14 और डब्ल्स में दीक्षा और सोनाली की जोड़ी ने आयलसा और मोनिका को 21-3, 21-7 से पछाड़ा। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज सांबा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सिंगल में अभिषेक गुप्ता ने राजेंद्र कुमार को 21-12, 21-8, दूसरे सिंगल में रोहित वर्मा ने जतिश कु मार को 21-12, 19-21, 21-9 और डब्ल्स में अभिषेक और रोहित ने राजेंद्र और जतिश की जोड़ी को 21-15, 21-8 से मात दी। एमएएम कालेज ने लॉ स्कूल को 3-1 से मात दी।


सिंगल में लॉ स्कूल के चंद्र देव ने अर्जुन को 15-21, 21-17, 21-19, दूसरे सिंगल में एमएएम के इरफान हुसैन ने अनुराग को 21-15, 11-21, 21-16, डब्ल्स में एमएएम के अर्जुन और इरफान ने चंद्र देव और अनुराग को 21-11, 21-16 और एमएएम के निखिल को तीसरे सिंगल में यश वर्धन सिंह ने वाकओवर मिलने के साथ एमएएम ने 3-1 से जीत दर्ज की। इन मुकाबलों में रविश वेद, विक्रम, अमित, मनमोहन तकनीकी अधिकारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed