फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tol plaza

नगर पालिका की अनुमति के बिना टोल प्लाजा नियम के खिलाफ

विज्ञापन
tol plaza
सांसद जुगल किशोर शर्मा को ज्ञापन सौंपते म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैर।
विजयपुर। भाजपा नेता जयराम शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल सांसद जुगल किशोर शर्मा से मिला। इस दौरान उन्होंने सरोर टोल प्लाजा बंद कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सरोर टोल प्लाजा नगर पालिका कमेटी के अधीन आता है। बिना कमेटी की अनुमति के टोल प्लाजा लगाना नियम के खिलाफ है। इसलिए इस टोल प्लाजा को तत्काल हटाया जाए। क्योंकि इसके कारण हर रोज क्षेत्र के हजारों लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों बरबाद हो रहा है। सरोर टोल प्लाजा शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा। क्योंकि जो टोल प्लाजा की पर्ची काटी जा रही है वहां पर ठंडी खुई नाम लिखा होता है, लेकिन टोल प्लाजा सरोर में है। सांसद ने आश्वासन दिया कि दिल्ली में इस संबंध में बात की जाएगी। आप लोगों की परेशानी को जल्द हल कर दिया जाएगा। क्योंकि इस संबंध में राज्य के पार्टी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने भी सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र भेजा है। हो सकता है कि टोल प्लाजा जल्द ही बंद हो जाए और लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका अध्यक्ष दीपक पंगोत्रा, बाड़ी ब्राह्मणा नगर पालिका अध्यक्ष पूरन चंद, सांबा नगर पालिका अध्यक्ष पवन कोली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed