फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tol plaza

टोल प्लाजा को खिलाफ बसों चालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
tol plaza
transporter protest ware house
जम्मू। सरोर में खुले टोला प्लाजा के खिलाफ सोमवार को ट्रांसपोर्टरों काचक्काजाम रहा। जम्मू से कठुआ के बीच चलने वाली तीन सौके करीब बसों के पहिये थमे रहे। शहर में वेयर हाउस स्थित बस स्टैंड पर कठुआ बस सर्विस के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बस चालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की। वहीं, मंगलवार को ट्रांसपोर्टर हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बस चालकों ने कहा कि टोल प्लाजा के खुलने से ट्रांसपोर्टर प्रभावित होंगे। जम्मू से कठुआ जाने की ओर 250 रुपये टोल चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में दोनों ओर से यह पांच सौ रुपये बन रहा है। पहले सरकार ने वाहन पंजीकरण शुल्क को बढ़ाया जिसके बाद टोल की मार पड़ रही है। सरकार के इन फैसलों से ट्रांसपोर्टरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्य कुलदीप सिंह ने कहा कि जब तक सरकार अपने फैसला वापस नहीं लेगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वर्तमान समय में ट्रांसपोर्टरों का काम करना मुश्किल हो गया है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत छोटी- छोटी बात पर चालन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
रोडवेज बस बनी सहारा
कठुआ जाने वाली निजी बस के चालकों की हड़ताल के कारण लोग परेशान हुए। बस नहीं मिलने से रोडवेज बसों में लोगोें ने सफर किया। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, शिमला जाने वाली जेकेएसआरसीटीसी और दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों में लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed