फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   toilet build without Septic tank

Jammu News: शौचालय बनकर तैयार, लोगों को सेप्टिक टैंक और पानी की निकासी का इंतजार

विज्ञापन
toilet build without Septic tank
नगरपालिका ने 8 लाख 40 हजार की लागत से बनवाया शौचालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अरनिया। नगरपालिका अरनिया के वार्ड 5 में कैपेक्स बजट के तहत 8 लाख 40 हजार रुपये की लागत से लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनकर तैयार हो गया है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि इस शौचालय का सेप्टिक टैंक नहीं बनाया गया। उसके अलावा पानी की निकासी के लिए जमीन को समतल भी नहीं किया गया। बनने के बाद भी यह शौचालय लोगों के किसी काम का नहीं।
शौचालय का काम पूरा होने के बाद स्थानीय पार्षद को हस्ताक्षर कर इसका लोकार्पण करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने मना कर दिया। कहा कि जब तक शौचालय में सेप्टिक टैंक, जमीन को समतल करना, पानी का निकास, आदि कमियों को पूरा नहीं किया जाता, शौचालय लोगों को नहीं दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बाथरूम के काम को महज एक खानापूर्ति बताया। कहा कि यह शौचालय उनके लिए मुसीबत है। बिना सेप्टिक टैंक के इसका कोई मतलब नहीं है। नपा ने जनता के पैसों का दुरुपयोग किया है। शौचालय में 11 हजार रुपये का लकड़ी का दरवाजा लगाया है, जो बार-बार पानी गिरने से जल्दी खराब हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर स्थानीय निवासी कैप्टन स्वर्ण लाल ने बताया कि नपा अधिकारी बिना सोचे समझे काम करते हैं। ऐसा कोई शौचालय नहीं होता जिसका सेप्टिक टैंक न हो। नपा अधिकारियों को इस पर गौर करना चाहिए। कुलबीर चौधरी ने कहा कि शौचालय की मांग वार्ड 5 में लंबे समय से हो रही थी। जब इसे बनाया तो अधूरा ही बनाया, जिसे लोग इस्तेमाल ही नहीं कर सकते। काका राम ने बताया कि शौचालय की पहले जरूरी चीजें पूरी करनी चाहिए थीं। अगर पानी की निकासी ही न हो तो शौचालय को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा। नगरपालिका को इस पर सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल मेरे पास आया तो उन्होंने बताया कि शौचालय में बहुत कमियां रह गई हैं। मैंने खुद मौके पर जाकर देखा तो शौचालय लोकार्पित करने की हालत में नहीं था। मैंने ठेकेदार को कमियां पूरी करने के लिए कहा। बिना सेप्टिक टैंक के शौचालय किसी काम का नहीं।

- कैलाश चंद्र सैनी, वार्ड 5 के पार्षद
----
पार्षद की तरफ से मुझे शौचालय को लेकर अवगत करवाया गया था। ठेकेदार से बात कर मुद्दे को हल करवाया जाएगा। अगर वह स्नान घाट बनाया गया है तो उसमें सेप्टिक टैंक नहीं होता। फिर भी प्रोविजन चेक करने के बाद सेप्टिक टैंक पर फैसला लिया जाएगा।

- जोधराज, ईओ, नगरपालिका अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed