लद्दाख में कोरोना वायरस: प्रदेश में 116 नए संक्रमित मिले, 137 लोग हुए स्वस्थ
- लद्दाख में अब तक कुल 139 लोगों की मौत हो चुकी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गुरुवार को स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों की तुलना में अधिक रही। 137 लोगों ने कोरोना को परास्त कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके विपरीत 11 नए संक्रमित मरीज और मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मामलों की कुल संक्रमित मामलों की संख्या 13,758 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय 1682 मामलों में लेह जिले में 1585 और कारगिल में 97 है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: तेज बुखार और ऑक्सीजन स्तर 92 से नीचे है तो ये नंबर डायल करें
ये भी पढ़ें- सांसों के लिए संघर्ष: श्रीनगर में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, सिलिंडर के लिए लग रहीं कतारें
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सामने आए 3474 संक्रमित
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 3474 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 2450 मामले केवल कश्मीर संभाग के हैं। इसके साथ ही 26 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। 1617 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं।
उधर, कोविड वैक्सीन के तीसरे चरण के तहत 18 से 45 साल की आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण 20 से 30 मई के बीच शुरू हो सकता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 20 से तीस मई तक कभी भी जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण के कोविड टीकाकरण के लिए वैक्सीन पहुंचने के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में 18 से 45 साल की आयु वर्ग के लोगों के लिए भी मुफ्त टीकाकरण का फैसला किया है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से कोविड वैक्सीन कंपनियों को ऑर्डर दे दिया गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू का कहना है कि 18 से 45 साल की आयु वर्ग में प्रदेश में करीब 65 लाख लोग हैं। इन सबको वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है।
उनका कहना है कि जम्मू कश्मीर में कोविड के मामले लगातार बढ़ना चिंता का विषय है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध है। ऑक्सीजन व दवा की भी कोई कमी नहीं है। स्थिति से निपटने के लिए फिलहाल 23 अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया गया है।