फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 14 march 2021

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से तीन और मौत, छह दिन में 12 की गई जान

Sun, 14 Mar 2021 01:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 14 march 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण से मौतों के ग्राफ में फिर उछाल आया है। पिछले छह दिन में प्रदेश में 12 लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। औसतन प्रतिदिन 2-3 मौतें हो रही हैं। इस बीच शनिवार को प्रदेश में 99 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 75 मामले हैं। प्रदेश में तीन लोगों की कोविड से मौत भी हुई है, इनमें कश्मीर से दो और जम्मू संभाग से एक शामिल है। प्रदेश में अब तक 1974 लोगों की कोविड से जान जा चुकी है। इसमें कश्मीर संभाग से 1244 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार को मिले कुल संक्रमित मामलों में 30 यात्री हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 42 मामले मिले, जिसमें 19 यात्री हैं। इस जिले में सर्वाधिक 464 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जम्मू जिला में 14 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के रामबन जिला को छोड़कर अन्य 19 जिलों में कोविड संक्रमित मामले सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


हालांकि शनिवार को छह जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला। प्रदेश में सबसे अधिक श्रीनगर में 403 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को 102 कोविड संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 91 मरीज हैं। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में 881 सक्रिय मामले हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 679 मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की प्रथम महिला ने टीकाकरण और एमआरआई करवाया

उपराज्यपाल की पत्नी और प्रदेश की प्रथम महिला नीलम सिन्हा ने शनिवार को जीएमसी में कोविड वैक्सीन ली। इसके साथ उन्होंने कमर में दर्द की शिकायत पर सीटी स्कैन और एमआरआई करवाया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी। इस दौरान पहली महिला के साथ आर्थो विभाग के एचओडी और अन्य संबंधित डॉक्टर रहे। उनकी मौजूदगी में जीएमसी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। वह शाम तीन बजे आकर दो घंटे तक अस्पताल में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed