जम्मू-कश्मीर: कोरोना से मौतों का ग्राफ बढ़ने लगा, घाटी में तीन लोगों ने दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोरोना से मौतों का ग्राफ बढ़ने लगा है। कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पिछले कई महीनों बाद कश्मीर में एक साथ तीन मौतें हुई हैं। इस बीच प्रदेश में 97 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 81 मामले हैं।
राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 54 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 47 हैं। बुधवार को प्रदेश में मिले संक्रमित मामलों में 20 यात्री हैं। सर्वाधिक 46 संक्रमित मामले श्रीनगर से मिले हैं, इसमें 14 यात्री हैं। जम्मू में 12 संक्रमित मामले मिले हैं।
यह भी पढ़ें- प्रमोशन की खुशी में तीन कत्ल: अभी भी खौफ में हैं मासूम, साले ने खोली हत्यारे जीजा की पोल
जम्मू-कश्मीर में कोरोना 1968 लोगों की जिंदगी लील गया है। इसमें कश्मीर संभाग से 1239 मौतें हुई हैं, जबकि जम्मू संभाग में 729 लोगों ने दम तोड़ दिया। पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन कुछ समय से संक्रमित मामलों में फिर इजाफा हुआ है। वर्तमान में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 899 तक पहुंच गया है। इसमें कश्मीर संभाग से 715 मामले सक्रिय हैं। प्रतिदिन आ रहे संक्रमित मामलों में यात्री भी शामिल हैं। प्रदेश में जिला रामबन को छोड़कर सभी 19 जिले कोविड से संक्रमित हैं।
प्रदेश में पिछले वर्ष 9 मार्च को पहला संक्रमित मामला रिपोर्ट किया गया था
प्रदेश में पिछले वर्ष 9 मार्च को पहला संक्रमित मामला रिपोर्ट किया गया था, जिसके बाद इस महामारी ने कुछ समय के लिए विकराल रूप धारण किया। उस दौरान प्रतिदिन 2000 तक भी संक्रमित मामले आए और रोजाना 10 से 15 मौतें भी हुईं।
देशव्यापी स्तर पर जम्मू कश्मीर को भी तीन माह तक कड़े लॉकडाउन का सामना करना पड़ा। इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई। पर्यटन सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े लाखों लोग प्रभावित हुए।
कुछ समय पहले जम्मू संभाग के छह जिले कोविड मुक्त होने के कगार पर आ गए थे, इसमें कठुआ, रियासी, किश्तवाड़ जैसे कुछ जिले कई दिनों तक कोविड मुक्त भी रहे। लेकिन अनलॉक का विस्तार होने के साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों ने फिर रफ्तार पकड़ी है।