फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 1 may 2021

जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर: पिछले 24 मिले में 3832 संक्रमित, 47 लोगों को लील गया वायरस

Sat, 01 May 2021 07:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 01 May 2021 07:52 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर ने जम्मू और कश्मीर, दोनों संभागों में तबाही मचा रखी है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चिंता की बात ये है कि 18 से 45 साल के युवा अधिक संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 1 may 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की रफ्तार दिन पर दिन तेज होती जा रही है। शनिवार को प्रदेश में 3832 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 2601 मामले केवल कश्मीर घाटी के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 47 लोगों की मौत हुई है। जिनमें जम्मू संभाग के 30 मरीजों ने जान गंवाई है।

विज्ञापन
 
श्रीनगर 1084
बारामुला 309
बडगाम 291
पुलवामा 70
कुपवाड़ा 122
अनंतनाग 286
बांदीपोरा 77
गांदरबल 94
कुलगाम 221
शोपियां 47
जम्मू 504
उधमपुर 141
राजोरी 96
डोडा 42
कठुआ 120
सांबा 137
किश्तवाड़ 15
पुंछ 64
रामबन 60
रियासी 52

ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर युवाओं को ज्यादा चपेट में ले रही है। 18 से 45 साल के युवाओं को अन्य आयु वर्गों के मुकाबले ज्यादा संक्रमण हो रहा है। वहीं इसी आयु वर्ग के मरीजों की मौतें भी ज्यादा हो रही हैं।

आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर की तरफ से कोविड पर बनाई गई टास्क फोर्स में शामिल डॉक्टर राजिंद्र थापा का कहना है कि कोविड की पहली लहर में बुजुर्ग ज्यादा संक्रमित हो रहे थे। दूसरी लहर में कोरोना वायरस के कई वेरिएंट आ गए हैं। एक साल में लोग कोरोना से कैसे बचाव करना है कुछ हद तक सीख चुके हैं।

इस वजह से बच्चे और बुजुर्ग घर से जरूरत के अनुसार बाहर निकल रहे हैं। लेकिन 18 से 45 साल की आयु में अभी भी लोग या तो आजीविका या फिर अन्य कई कारणों की वजह से घर से बाहर रहते हैं। इस वजह से दूसरी लहर में इसी आयु वर्ग के लोग ज्यादा चपेट में आ रहे हैं और मृत्यु दर भी इसी आयु वर्ग की ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed