{"_id":"58e2d85d02ad3a30e306e71682456b5b","slug":"today-the-weather-is-deteriorating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर, आज से बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर, आज से बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Nov 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की गई है। सोमवार की शाम से जहां राज्य के विभिन्न मैदानी क्षेत्रों में हलकी और मध्यम दर्जे की बारिश होगी, वहीं कश्मीर घाटी के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हलका हिमपात होने का अनुमान है।
विज्ञापन
नवंबर के पहले हफ्ते में रियासत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रियासत के मौसम में बारिश के साथ बदलाव आ रहा है। इसका असर रविवार दोपहर बाद से ही दिखने लगा। जम्मू, उधमपुर और चिनैनी क्षेत्रों में हलके बादल छाने लगे थे। किसानों को इस मौसम के गड़बड़ होने की संभावना से चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
मौसम श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के मुताबिक रियासत में सोमवार की शाम से मौसम खराब होगा। पांच नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच घाटी के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में जहां हलके हिमपात की संभावना है, वहीं राज्य के जम्मू तथा अन्य मैदानी इलाकों में हलकी और मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन