{"_id":"ed60d0bad3b86170b0b55d0411f82125","slug":"today-s-second-round-of-pm-scholarships-counseling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री स्कालरशिप की काउंसिलिंग का दूसरा राउंड आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री स्कालरशिप की काउंसिलिंग का दूसरा राउंड आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 07 Aug 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया काउंसिल फार टेक्नीकल एजूकेशन की ओर से रियासत के विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री स्पेशल स्कालरशिप स्कीम की काउंसिलिंग का दूसरा राउंड आज सुबह नौ बजे के साथ शुरू होगा। काउंसिलिंग का दूसरा राउंड सुबह से शुरू होगा जो देर शाम सवा छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों बंद के कारण स्थगित हुए काउंसिलिंग का राउंड शनिवार से शुरू किया जा रहा है जो अगले सप्ताह ग्यारह अगस्त मंगलवार तक चलेगा। काउंसिलिंग सत्र के पहले दिन शनिवार को बारह सौ से भी ज्यादा के करीब विद्यार्थी अपने दस्तावेजों के साथ विवि कैंपस में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
काउंसिल की ओर से जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित कंप्यूटर साइंस विभाग के सेमिनार हाल में काउंसिलिग का आयोजन किया जाएगा। काउंसिलिंग की प्रक्रिया पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सेशन के अंतर्गत आने वाले रोल नंबरों वाले विद्यार्थियों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस स्कालरशिप के पहले राउंड के तहत इंजीनियरिंग की ढाई सौ के करीब विद्यार्थियों का चयन हो चुका था। वहीं इसके बाद अब अन्य सामान्य कोर्सों के लिए विद्यार्थियों की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू होगी जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों में स्थित प्रतिष्ठित कालेजों में दाखिला मिलेगा।