{"_id":"5e7d0a418ebc3e6fc129972b","slug":"today-rain-and-snowfall-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, कुछ इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, कुछ इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
Fri, 27 Mar 2020 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
demo pic
प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27-28 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें कई क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इस बीच वीरवार को अधिकतर हिस्सों में हल्के बादलों के साथ धूप छाई रही।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में दिन भर बादल छाए रहे। श्रीनगर में दिन का तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादल छाए रहे, यहां दिन का तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री चढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 4.9, बटोत में 6.8 और कटड़ा में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 2.4
लेह माइनस 2.4
पहलगाम माइनस 0.6