फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Today, Defense Minister Rajnath will spend five hours in Leh

आज पांच घंटे लेह में गुजारेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ

विज्ञापन
Today, Defense Minister Rajnath will spend five hours in Leh
आज पांच घंटे लेह में गुजारेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ
विज्ञापन

-पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चों का भी करेगें दौरा
-कश्मीर लौट कर करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, उप राज्यपाल और सैन्य कमांडरों के साथ करेंगे उच्च स्तरीय बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लेह पहुंचेंगे। वहां पांच घंटे बिताने के बाद कश्मीर लौट आएंगे। इस दौरान वह पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे का भी दौरा करेंगे। शनिवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करने के साथ ही उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और सैन्य कमांडरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। रक्षा मंत्री के साथ सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री पूर्वी लद्दाख में सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। रक्षा मंत्री पूर्वी लद्दाख में एलएसी के अग्रिम मोर्चों का दौरा कर वहां चल रही ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही सैन्य कमांडरों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भारत-चीन में उत्पन्न तनाव को कम करने की पहल के बीच सैन्य कमांडरों की ओर से उन्हें पीएलए की ओर से पीछे हटने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान 14 कोर फायर एंड फ्यूरी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की ओर से भारत-चीन के बीच सैन्य कमांडर स्तर की हुई बातचीत का ब्योरा भी दिया जाएगा। लेह में वे करीब पांच घंटे बिताएंगे। इसके बाद श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां उच्च स्तरीय बैठक में वे घाटी में सुरक्षा हालात तथा एलओसी पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शाम को वह उपराज्यपाल के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में सुरक्षा हालात तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अगले दिन 18 जुलाई को वे एलओसी के फारवर्ड इलाके का दौरा करेंगे। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन, घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वे जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

-जवानों का पराक्रम भी दिखाया जाएगा
रक्षा मंत्री को स्टाकना व्यू प्वाइंट पर वायुसेना और थल सेना का दमखम भी दिखाया जाएगा जिसमें कॉम्बेट एयर पेट्रोल, अटैक हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर की तैयारियां शामिल हैं। इसके साथ पैरा ड्रॉपिंग समेत सेना के पैरा कमांडोज की भी ऑपरेशनल तैयारियां दिखाई जाएंगी। सैन्य कमांडर स्तर पर हुई बातचीत का ब्योरा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed