{"_id":"59cf93734f1c1bd9538b5228","slug":"tnnel-found-in-arnia-sector-at-indo-pak-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: BSF ने पाक के मंसूबों पर फेरा पानी, घुसपैठ के लिए आतंकियों ने बनाई 14 फुट लंबी सुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: BSF ने पाक के मंसूबों पर फेरा पानी, घुसपैठ के लिए आतंकियों ने बनाई 14 फुट लंबी सुरंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
tunnel
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अब अरनिया सेक्टर में पाक की ओर से खोदी गई 14 फुट लंबी सुरंग मिली है। इसके साथ ही भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की साजिश को बीएसएफ ने विफल किया है। सुरंग से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद के साथ ही खाने-पीने का सामान और सुरंग बनाने के औजार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पाक के आग्रह पर सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए हुई सेक्टर स्तर की बैठक के एक दिन बाद ही शनिवार को इस साजिश का खुलासा हुआ है। इस वर्ष दूसरी बार सुरंग का पता लगा है। इससे पहले 13 फरवरी को रामगढ़ सेक्टर में भी सुरंग मिली थी।
विज्ञापन
आईजी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जम्मू फ्रंटियर राम अवतार ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की सुबह जब 62 वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे तो उन्होंने जीरो लाइन पर धमाला नाला के किनारे 10-12 हथियारबंद लोगों को देखा।
विज्ञापन
संदिग्ध हरकत देखकर जब जवान आगे बढ़े तो पाकिस्तान की ओर से बमबारी भी की जाने लगी। काफी करीब पहुंच जाने पर संदिग्ध वहां से भाग खड़े हुए। जवानों ने वहां पहुंचकर देखा तो वह सकते में आ गए। वहां पर सुरंग निकाली जा रही थी।
पाकिस्तानी रेंजरों की सहायता से निकाली जा रही इस सुरंग का मुहाना जीरो लाइन पर ही था। तीन फीट ऊंची और ढाई फीट चौड़ी सुरंग का निर्माण अभी 14 फुट ही हो पाया था, जो अभी सीमा पर बाड़ से कम से कम दस मीटर की दूरी पर थी।
पाकिस्तान की कथनी-करनी में अंतर : आईजी
सुरंग से मिला सामान
- फोटो : ani
आतंकियों की मंशा सुरंग को बाड़ से नीचे से निकाल कर भारतीय सीमा में घुसने की थी। समय रहते सुरंग का पता चल जाने से पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को घुसपैठ करवाने की एक बड़ी घटना का पर्दाफाश हो गया।
उन्होंने बताया कि सुरंग खोदने के औजार, गीली जमीन तथा सुरंग की लंबाई से ऐसा प्रतीत होता है कि सुरंग बनाने का काम दो दिन पहले ही शुरू हुआ होगा। पिछले एक साल में चौथी बार सुरंग खोदने का बीएसएफ पर्दाफाश कर चुकी है।
आईजी से जब पूछा गया कि अभी शुक्रवार को ही पाकिस्तान की ओर से सीमा सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मीटिंग का आयोजन किया गया था तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कथनी और करनी में हमेशा ही अंतर रहता है। सीमा पर उनके बल के जवान हमेशा चौकस रहते हैं।

यह सामान हुए बरामद
सुरंग से मिले हथियार
- फोटो : ani
अरनिया के भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानियों का कोई मददगार है जो बार-बार वह इसी क्षेत्र में सुरंग निकालने की कोशिश करता है, के जवाब में कहा कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी बीएसएफ इस बारे में जांच कर रही है।
दो एके 47 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, 7.62 एमएम के 60 कारतूस, एक मैगजीन पाउच, डूरा सेल-13, पेंसिल सेल-9, सुरंग निकालने के दौरान सिर पर लगाए जाने बाले हेड लैंप हेलमेट-3, गैस सिलेंडर, हाथ से बनाई पचास के करीब रोटियां, सुरंग निकालने के औजार, स्लीपिंग बैग, चार जोड़ी जूते, रेडीमेड खाने का सामान, सेब दो किलो, करी-5 लीटर, चिकेन-एक पैकेज, अमेरिका की बनी कंपास के अलावा ढेर सारा सामान मिला है।