फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tips to cure hypertension

ये पांच तरीके हार्ट अटैक से बचाएंगे आपको

Mon, 18 May 2015 01:02 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
tips to cure hypertension

युवा तेजी से तनाव और अन्य कारणों से हाईपरटेंशन की चपेट में आ रहे हैं। इसमें मानव शरीर में ब्लड प्रेशर नियमित सामान्य से ऊपर रहता है। हाईपरटेंशन से हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जीएमसी के कार्डियोलाजी विभाग में रोजाना 5-6 हार्ट अटैक के मरीज पहुंचते हैं। इसमें अधिकांश में ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है।

विज्ञापन


शरीर को ज्यादा आरामदायक बनाने के चक्कर में लोगों की शारीरिक गतिविधियां न के बराबर हो रही हैं। इससे खून में कंपोनेंट आपस में जुड़कर सीधे दिल पर हमला करते हैं। इससे खून की सप्लाई प्रभावित होने से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। मोटापा, तनाव के बाद हाईपरटेंशन, हार्ट अटैक का बड़ा कारण रहा है।
विज्ञापन


शरीर में सामान्य 120/80 एमएम एचजी ब्लड प्रेशर होता है। लेकिन कई लोगों को यह प्रेशर लगातार ऊपर रहता है। जिसे हाईपरटेंशन की शिकायत होती है। जीएमसी के कार्डियोलाजी विभाग के एचओडी डा. सुशील शर्मा के अनुसार खून में चरबी, चिकनाई बढ़ने,  खून की नसें सिकुड़ने, गुर्दे में कोई समस्या आदि से ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। लेकिन तनावग्रस्त रहने वाले युवा इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर तीसरा व्यक्ति है मरीज

tips to cure hypertension

रोजाना सामान्य से ज्यादा नमक का स्वाद लेने वालों में हाईपरटेंशन (उक्त रक्तचाप और तनाव) की शिकायत ज्यादा है। दिमाग की नसों पर हद से ज्यादा दबाव पड़ने से लकवा मार जाता है। जिन दंपतियों में ब्लड प्रेशर की शिकायत होती हैं, उनके बच्चों में पचास प्रतिशत तक इसकी रिपोर्ट हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक देश में हर तीसरे व्यक्ति में ब्लड प्रेशर की शिकायत है।

लक्षण
1. चलते या बैठते समय अचानक चक्कर आना
2. अचानक आंखों के आगे अंधेरा छा जाना
3. सिर में भारीपन का अहसास होना
4. सीने पर भी हल्का भारीपन रहना

ये हैं हाईपरटेंशन से बचाव के उपाय

tips to cure hypertension

1. चिकनाई और चरबी युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करें
2. मीठी चीजों का सेवन कम करें
3. तनाव से दूर रहने की कोशिश करें
4. व्यायाम को रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा बनाएं

विश्व हाईपरटेंशन दिवस पर रविवार को सीजीएचएस वेलनेस सेंटर जम्मू में जीएमसी के कार्डियोलाजी विभाग की ओर से लगाए गए कार्डिक डिजीज डिटेक्शन शिविर में 120 लोगों के हृदय की जांच की गई। इस दौरान मरीजों की ईसीजी, बायो केमिस्ट्री टेस्टों के अलावा निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इस दौरान कार्डियोलाजी विभाग के एचओडी डा. सुशील शर्मा ने कहा कि हाईपरटेंशन से बचाव के लिए नियमित ब्लड प्रेशर की जांच करवाई जाए। ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

शिविर में डा. राहुल गुप्ता, डा. नासिर चौधरी, डा. अर्जुन सिंह, डा. डी कपूर, डा. अतुल विज, डा. केवल, वरायम सिंह, कश्मीरी लाल और स्वयंसेवियों में गौरव शर्मा, विकास कुमार, करुण अग्रवाल, लोकेश कुमार आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed