फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Time of OPD and number of routine surgeries will be less in GMC

जीएमसी में ओपीडी का समय और रूटीन सर्जरी की संख्या होगी कम

विज्ञापन
Time of OPD and number of routine surgeries will be less in GMC
जम्मू। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जम्मू संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसी व अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में गैर कोविड सेवाओं पर आगामी दिनों में बड़ा बदलाव हो सकता है। ओपीडी का समय और रूटीन सर्जरी की संख्या कम हो जाएगी। इस संबंध में जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने अस्पताल के अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बैठक कर फैसला लिया है।
विज्ञापन

जीएमसी में ओपीडी की समयसारिणी को बदलाव कर इसमें कमी लाने और मोबाइल से ओपीडी में पंजीकरण कराने के लिए भी फैसला लिया गया है। रूटीन की सर्जरी में कमी लाने के अलावा जीएमसी अस्पताल में स्टूडेंट कैफेटेरिया में क्षमता से पचास फीसदी की उपलब्धता रखने का भी निर्णय लिया गया है। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रेडियो थैरेपी विभाग के एचओडी डॉ आशुतोष गुप्ता, पीडियाट्रिक्स विभाग के एचओडी डॉ. घनश्याम सैनी, एनेसथीसिया विभाग के एचओडी डॉ. स्मृति गुलाटी, डॉ. सुनील सचदेव, मेडिसन विभाग के एचओडी डॉ. विजय कुंडल, एनाटोमी विभाग की एचओडी डॉ. संगीता गुप्ता, पैथालोजी विभाग के एचओडी डॉ. सुभाष व अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष डॉक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed