{"_id":"ecdbbe7c38d31b848efa3685a2c153f1","slug":"tight-security-in-jammu-because-of-deepawali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के चलते जम्मू में कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के चलते जम्मू में कड़ा पहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली को लेकर मंगलवार से शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया, ताकि बारीकी से नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
खासकर पटाखा बिक्रेता स्टाल के पास सुरक्षा कर्मियों की कड़ी तैनाती रही। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर भी दिवाली के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से एक दिन पहले सांबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद चौकसी और भी कड़ी कर दी गई है।
सीमांत इलाकों में नाकों पर अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। सीमा पर बीएसएफ ने भी अपनी गश्त बढ़ा दी है, क्योंकि पड़ोसी मुल्क ने पिछले वर्ष भी दिवाली से ठीक पहले गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
शहर के पक्का डंगा, सतवारी, गांधी नगर, छन्नी, सिटी, पीर मिठ्ठा, जानीपुर, बख्शी नगर, दोमाना, कानाचक, बस स्टैंड, त्रिकुटा नगर, बाग-ए-बाहु, गंग्याल आदि थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से विशेष नाके लगाए गए हैं।
एक दिन पहले ही पुलिस की ओर से शहर में मॉक ड्रिल की गई। शहर में सचिवालय खुलने और दिवाली को लेकर पुलिस को विशेष सुरक्षा इंतजाम करने की हिदायत जारी की गई है।
रेलवे स्टेशन जम्मू पर हर आने-जाने वाली ट्रेनों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कटड़ा रेलवे स्टेशन से लेकर कठुआ तक रेलवे ट्रैक की जांच करने के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं।