{"_id":"01418a14db873977e6f9ed9e49cdfedb","slug":"threee-ieds-recovered-at-trehgam-kupwara-major-tragedy-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में सेना ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में सेना ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Feb 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के तहरगाम में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को घ्वस्त कर दिया है। कुपवाड़ा के तहरगाम से पांच किलोमीटर दूर वारसन इलाके में यह ठिकाना बनाया गया था।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को यहां से तीन आईईडी बदामद किए हैं। यह तीनों आईईडी एक सूखे हुए पेड़ के दरख्त में छिपाए गए थे। खजान माटी रिज़ के पास गज़रिअल के जंगल में ऐसे कई आतंकी ठिकाने हैं जिन्हें तलाशा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह आतंकी ठिकाना शनिवार को शाम छह बजे घ्वस्त किया गया।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर एक्शन लेते हुए सेना की इंफेंट्री यूनिट ने खजान माटी रिज़ इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सेना का तलाशी अभियान सफल रहा और सेना को यहां से तीन आईईडी समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इनमें से दो आईईडी पांच-पांच किलो के थे जबकि एक एक किलो वजन का है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन मोर्टर बम, तीन यूबीजीएल ग्रेनेड, एके 47 के 61 राउंड, एक चाइनीच पिस्टल और मैगज़ीन बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि आईईडी बम को इंस्टाल करके इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया था और इन्हें सर्किट से कनेक्ट करके रखा गया था।
सूत्रों का कहना है कि अगर यह ठिकाना घ्वस्त नहीं किया गया होता तो भारी तबाही मच सकती थी।