फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three youths who had gone to Bhaderwah to celebrate New Year, were found dead in guest house

नए साल का जश्न और मौत: तीन युवक गेस्ट हाउस में मृत मिले, बेड पर पड़े थे शव; कैसे गई इनकी जान?

Thu, 02 Jan 2025 01:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/भद्रवाह।
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/भद्रवाह। Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Jan 2025 01:52 AM IST
सार

मृतकों की पहचान मुकेश सिंह निवासी दोमाना (39), अशुतोष सिंह निवासी, भेला डोडा, पुरखू के रूप में हुई है। जबकि सन्नी चौधरी कहां का रहने वाला है इसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Three youths who had gone to Bhaderwah to celebrate New Year, were found dead in guest house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

नए साल का जश्न मनाने गए तीन युवकों के शव भद्रवाह के एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। इनमें से दो युवक जम्मू के दोमाना व पुरखू के रहने वाले हैं। जबकि तीसरे के बारे में आधी रात तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी। एसएसपी भद्रवाह संदीप मेहता का कहना है कि मामले की जांच जारी है। कमरे में जलती हुई सिगड़ी मिली है। इससे प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत की आशंका है। युवकों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान मुकेश सिंह निवासी दोमाना (39), अशुतोष सिंह निवासी, भेला डोडा, पुरखू के रूप में हुई है। जबकि सन्नी चौधरी कहां का रहने वाला है इसका पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आशुतोष की अपनी पैथोलाजी है, जबकि मुकेश की अपनी एक दुकान बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ संदीप परिहार ने बताया कि तीनों युवक नए साल का जश्न मनाने 31 दिसंबर को भद्रवाह पहुंचे थे। वे बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में रुके थे। मंगलवार की सुबह घर वालों ने उन्हें फोन किया परंतु फोन नहीं उठने पर वे काफी देर तक इंतजार करते रहे। उसके बाद भी फोन नहीं आया तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को रात को सूचना दी। उन्हीं की सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस की पार्किंग से वाहन को ट्रेस किया और गेस्ट हाउस की छानबीन कर कमरे को खुलवाया। तीनों युवकों के शव बेड पर पड़े हुए थे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। अब मौत के असली कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। फिलहाल पुलिस ने तीनों युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed