फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three youths resident of Pulwama were caught with lakhs of rupees, SOG is interrogating

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के तीन युवकों से तीस लाख बरामद, सोपोर में हैंड ग्रेनेड के साथ दो पकड़े

Tue, 16 Nov 2021 06:58 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 06:58 PM IST
सार

पुलिस ने पुलवामा निवासी तीन संदिग्धों युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पास से तीस लाख रुपये बरामद किए गए है। उधर सोपोर में संयुक्त नाके पर दो लोगों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Three youths resident of Pulwama were caught with lakhs of rupees, SOG is interrogating
jk police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कश्मीर जा रहे तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने 30 लाख रुपये की नकदी के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये तीनों आतंकियों के मददगार तो नहीं अथवा हवाला कारोबारी तो नहीं हैं। हालांकि तीनों खुद को सेब कारोबारी बता रहे हैं। इनकी शिनाख्त फयाज अहमद डार निवासी मिशीपुर कुलगाम, उमर फारूक और मौजाम परवेज निवासी ढिलीपुरा पुलवामा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


उधर सोपोर में पुलिस-सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर दो लोगों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हुए हैं। जांच में पता चला है कि दोनों गुप्त जगह पर ग्रेनेड फैंकने जा रहे थे।  जानकारी के अनुसार,  यह लोग जम्मू से श्रीनगर जा रही इनोवा कार (डीएल1जेडबी, 8261) में सवार होकर जा रहे थे। कार में 8 लोग और भी थे।
विज्ञापन


जम्मू पुलिस की सूचना पर नगरोटा पुलिस ने इनको बन टोल प्लाजा के पास जांच के लिए रोका। इसके बाद उक्त लोगों को पकड़ा गया। इनमें से कुलगाम के रहने वाले फयाज के पास से 30 लाख रुपये की नकदी मिली। तीनों को जम्मू लाया गया है।इससे पहले श्रीनगर के दरपोरा इलाके में सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों और उनके एक पनाहगार को मार गिराया। मारे गए लोगों में उस मकान का मालिक भी शामिल है, जहां आतंकी छिपे हुए थे। मारे गए हाइब्रिड आतंकियों में त्राल का आमिर तांत्रे, व बनिहाल का आमिर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनाहगार का नाम अल्ताफ बताया जा रहा है। इन आतंकियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के चलते श्रीनगर-बारामुला मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इन्हें परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया।


जमालता इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर छापामारी
आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, सुरक्षाबलों को हैदरपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। तलाशी अभियान के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों को देखते ही जवानों ने ललकारा तो दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। बताते हैं कि नवाकदल के जमालता इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर छापामारी की गई। ठिकाने की जानकारी मिलने पर अंदर छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed