फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Three villagers had not bath for three weeks in J&K

देश के इन तीन गांव के लोग तीन हफ्तों से नहीं नहाए

Sat, 11 Jun 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Sat, 11 Jun 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
Three villagers had not bath for three weeks in J&K
- फोटो : Amar Ujala

तीन गांव बगला, नडयाला और रच्छवा। जिले में एलओसी के पास बसे इन तीनों गांवों में पीएचई विभाग की पेयजल आपूर्ति योजना आठ महीने से ठप है। झुलसा देने वाली गर्मी के चलते यहां पेयजल के प्राकृतिक संसाधन भी सूखने लगे हैं।

विज्ञापन


हालात यह हैं कि जिस तालाब से मवेशी पानी पीते हैं, उसी तालाब का पानी खाना बनाने में इस्तेमाल करना पड़ता है। प्राकृतिक जल स्रोतों से मुश्किल से पानी पीने को मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


मोहम्मद रशीद, अब्दुल हुसैन, रज्जाक हुसैन, मुश्ताक अहमद आदि ने बताया कि पीएचई विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से कुछ लोगों ने पाइप चुरा लिए थे। तब से आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन न तो नए सिरे से पाइप लगाए गए और न ही कोई अन्य विकल्प खोजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी के पास के तीन गांवों में पानी की भारी किल्लत

Three villagers had not bath for three weeks in J&K

इतना ही नहीं बगला गांव में बनाया गया वाटर पंप भी कई महीनों से खराब है। हैरानी की बात है कि पानी की कमी के चलते लोग तीन हफ्ते से नहा नहीं पाए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने फिर भी कोई सुध नहीं ली। उन्होंने सरकार प्रशासन और विभाग से गुहार लगाई है कि वह गांव में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

तीनों गांवों में ठप पड़ी पीएचई वाटर सप्लाई स्कीम को फिर से चालू करने के लिए विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए गए हैं। विभाग के जिन कर्मियों की मिलीभगत से लोगों ने पाइप चुराए हैं, उनकी पहचान कर एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। -शब्बीर अहमद बट्ट, डीसी राजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed