{"_id":"5d71731a8ebc3e01665e3527","slug":"three-transfarmers-fired-jammu-city-news-jmu192631852","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जगह ट्रांसफार्मर जले, 6 घंटे तक रहा बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जगह ट्रांसफार्मर जले, 6 घंटे तक रहा बिजली कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली विभाग के तमाम दावों के बावजूद शहरवासियों को बिजली कट से निजात नहीं मिल पा रही है। वीरवार को लोड बढ़ने पर शहर के नरवाल, बठिंडी और गांधीनगर में ट्रांसफार्मर जल गए। इस कारण इन इलाकों में पांच से छह घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
ट्रांसफार्मरों को ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। शहर के कई इलाकों में दिन और रात के समय बिजली कट रहे। इसमें बस स्टैंड, ओल्ड सिटी, रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, गांधीनगर, बठिंडी, नरवाल के विभिन्न इलाकों में बिजली गुल रही। शहर में लगातार बढ़ती बिजली डिमांड के कारण बिजली गुल रहती है। ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने पर वह ट्रिप होते है। ब्यूरो
बिजली-पानी के लिए किया प्रदर्शन
जम्मू। शहर में बढ़ती बिजली और पानी की समस्या के खिलाफ जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने वीरवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने न्यू प्लाट जानीपुर हाई कोर्ट रोड पर खाली बर्तन लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डंपिल ने जम्मू बंद की धमकी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर पीडीडी और पीएचई विभाग ने पर्याप्त बिजली और पानी की सप्लाई मुहैया नहीं करवाई तो वह बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। चिनाब वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का काम नहीं होने से शहर में पानी की समस्या लगातार जारी है। डिंपल ने कहा कि पीएचई विभाग भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है, इस लिए सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में जम्मू वेस्ट असेंबली में पीने के पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। ब्यूरो