Railway Updates: हेमकुंड एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें आज और तीन कल रहेंगी रद्द, आप भी जानिए लिस्ट
बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर प्री नॉन- इंटरलॉकिंग का कार्य बुधवार सात सितंबर से शुरू होगा। इसके कारण छह से 13 सितंबर तक जम्मू, उधमपुर और कटड़ा आने वाली 15 ट्रेनें अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर प्री नॉन- इंटरलॉकिंग का कार्य बुधवार सात सितंबर से शुरू होगा। इसके कारण छह से 13 सितंबर तक जम्मू, उधमपुर और कटड़ा आने वाली 15 ट्रेनें अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी, जबकि दस को समिति किया गया है।
छह सितंबर को हेमकुंट एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें और सात सितंबर को जम्मू मेल सहित तीन ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके बाद प्रतिदिन ट्रेन रद्द और सीमित रहेंगी। जम्मू रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर जुगल शर्मा ने कहा कि हमारे पास प्रतिदिन आने वाली ट्रेनों की संख्या दस है।
स्पेशल ट्रेनों के साथ इनकी संख्या 22 हो जाती है। इन ट्रेनों में प्रतिदिन 35 हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें आने वालों की संख्या 17 हजार और जाने वालों की 16 हजार तक रहती है। एक सप्ताह तक चलने वाले निर्माण कार्य के चलते ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को असुविधा होगी।
स्टेशन के पूछताछ केंद्र से यात्री रद्द और सीमित रखी ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं। दस ट्रेनों को पठानकोट, अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और फिरोजपुर तक सीमित किया गया है। यानी कि इन ट्रेनों का अंतिम गंतव्य इन स्टेशनों तक होगा।
आज और कल से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश छह से 13 सितंबर
- 14609 ऋषिकेश- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सात से 14 सितंबर
- 12469 कानपुर-जम्मू तवी सात से नौ सितंबर
- 12470 जम्मू तवी-कानपुर छह से आठ सितंबर
- 14503 कालका-कटड़ा छह से नौ सितंबर
- 14504 कटड़ा-कालका सात से दस सितंबर
रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी बस और टैक्सी की सुविधा
जम्मू रेलवे स्टेशन से ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होगी। ऐसे में उन्हें स्टेशन से बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा मिलेंगे। रेलवे स्टेशन से यात्री मेटाडोर या ऑटो से जम्मू बस स्टैंड पहुंच सकते हैं, जहां पर अंतरराज्यीय बस में सफर कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की जम्मू से लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, दिल्ली, हरियाणा के लिए बसें चलती हैं।