फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three-tier security for festival season in Jammu and Kashmir, agencies alert on border routes

जम्मू-कश्मीर में फेस्टिवल सीजन के लिए थ्री टायर सुरक्षा, बार्डर के रास्तों पर एजेंसियां अलर्ट

Tue, 15 Oct 2019 05:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 15 Oct 2019 05:54 PM IST
सार

  • शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई
  • लगातार आतंकी वारदातों के इनपुट के बाद बढ़ाई गई सतर्कता

विज्ञापन
Three-tier security for festival season in Jammu and Kashmir, agencies alert on border routes
सुरक्षाबल अलर्ट - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों ने फेस्टिवल सीजन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक  बलों ने मिलकर सुरक्षा के लिए थ्री टायर इंतजाम किए हैं। सरहद से लेकर शहर और नेशनल हाइवे से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय पाकिस्तान की तरफ से लगातार बार्डर पार से आतंकियों को भेजने की कोशिशें की जा रही हैं। 50 से 60 आतंकियों के घुसने की भी सूचनाएं हैं। पिछले कुछ समय से जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं, उसे देखते हुए सुरक्षा को कड़ा किया गया है।
विज्ञापन


थ्री टायर सुरक्षा में सबसे पहले इंटरनेशनल बार्डर पर बीएसएफ और एलओसी पर सेना तैनात है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बार्डर और शहर को एलओसी को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त नाके स्थापित किए हैं, और तीसरे नंबर पर विभिन्न मार्केट, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। फेस्टिवल सीजन में मार्केट में काफी भीड़भाड़ हो रही है। 
विज्ञापन


खासकर जम्मू के पुराने शहर में बहुत ज्यादा हलचल है। क्योंकि बस स्टैंड के आसपास तीन बार आतंकी हमला हो चुका है, इसलिए इसे देखते हुए पुराने शहर में बस स्टैंड के आसपास के तमाम इलाकों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसियों ने मिलकर सुरक्षा की रणनीति बनाई है। सभी एजेंसियों से जोर देकर कहा गया है कि उनके पास कहीं से भी कोई भी सूचना और इनपुट पहुंचे तो एक दूसरे के साथ तुरंत शेयर करें। सभी पुलिस कंट्रोल रूम और थानाक्षेत्रों को भी एक्टिव किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के हर जरूरी बंदोबस्त किए
फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। पहले से ही सुरक्षा के काफी पुख्ता बंदोबस्त हैं। सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सभी प्रमुख स्थानों पर तैनाती की गई है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त सीजन को लेकर रहेंगे।- विवेक गुप्ता, डीआईजी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed