जम्मू-कश्मीर में फेस्टिवल सीजन के लिए थ्री टायर सुरक्षा, बार्डर के रास्तों पर एजेंसियां अलर्ट
- शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई
- लगातार आतंकी वारदातों के इनपुट के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थ्री टायर सुरक्षा में सबसे पहले इंटरनेशनल बार्डर पर बीएसएफ और एलओसी पर सेना तैनात है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बार्डर और शहर को एलओसी को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त नाके स्थापित किए हैं, और तीसरे नंबर पर विभिन्न मार्केट, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। फेस्टिवल सीजन में मार्केट में काफी भीड़भाड़ हो रही है।
खासकर जम्मू के पुराने शहर में बहुत ज्यादा हलचल है। क्योंकि बस स्टैंड के आसपास तीन बार आतंकी हमला हो चुका है, इसलिए इसे देखते हुए पुराने शहर में बस स्टैंड के आसपास के तमाम इलाकों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसियों ने मिलकर सुरक्षा की रणनीति बनाई है। सभी एजेंसियों से जोर देकर कहा गया है कि उनके पास कहीं से भी कोई भी सूचना और इनपुट पहुंचे तो एक दूसरे के साथ तुरंत शेयर करें। सभी पुलिस कंट्रोल रूम और थानाक्षेत्रों को भी एक्टिव किया गया है।
सुरक्षा के हर जरूरी बंदोबस्त किए
फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। पहले से ही सुरक्षा के काफी पुख्ता बंदोबस्त हैं। सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सभी प्रमुख स्थानों पर तैनाती की गई है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त सीजन को लेकर रहेंगे।- विवेक गुप्ता, डीआईजी जम्मू