फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three terror associates arrested in Budgam

J&K: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा के लिए कर रहे थे काम

Fri, 16 May 2025 04:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 May 2025 04:58 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुजम्मिल अहमद, इशफाक पंडित निवासी अगलर पट्टन और मुनीर अहमद निवासी मीरीपोरा बीरवाह के रूप में हुई है। तीनों को मगाम के कावूसा नरबल इलाके में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Three terror associates arrested in Budgam
बीएसएफ के जवान(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हैं। पुलिस ने यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुजम्मिल अहमद, इशफाक पंडित निवासी अगलर पट्टन और मुनीर अहमद निवासी मीरीपोरा बीरवाह के रूप में हुई है। तीनों को मगाम के कावूसा नरबल इलाके में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक पिस्तौल और एक हथगोला सहित अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। बता दें कि सुरक्षाबल कश्मीर घाटी में छिपे आतंकियों का सफाया कर रहे हैं। चुन-चुनकर दहशतगर्दों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर में बीते तीन दिनों में हुईं दो अलग-अलग मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के नाम पहलगाम हमले के बाद जारी की गई सूची में हिट लिस्ट में शामिल थे। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई में इनके भी घरों को सुरक्षाबलों ने मिट्टी में मिला दिया था।

मारे गए आतंकी आसिफ अहमद शेख का घर पहले नंबर पर था। दक्षिण कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में छह स्थानीय आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही घाटी में सूचीबद्ध स्थानीय आतंकवादियों की संख्या घटकर सिंगल डिजिट में पहुंच गई है, जोकि 1990 के दशक में आतंकवाद शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। सूत्रों के अनुसार, घाटी में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों की संख्या करीब 40 है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed